पश्चिम बंगाल के बीरभूम ( Birbhum ) में तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) नेता की हत्या के बाद भड़की हिंसा में 12 लोगों की जान चली गई। बागुती गांव में टीएमसी नेता भादू शेख के मर्डर के बाद गुस्साए लोगों ने दर्जनों घरों में आग लगा दी। जिसमें 12 लोग जिंदा जल गए। पुलिस को एक ही घर से 7 लाशें मिली हैं।
देर रात 3 शव बरामद हुए थे, मंगलवार सुबह 2 और लाशें जले हुए मकान से बरामद हुईं,घटना के बाद देर रात से ही इलाके में रैफ को तैनात कर दिया गयाहैं। पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जबर्दस्त आक्रोश देखा जा रहा है।
बीरभूम ( Birbhum ) की पुलिस ने बताया कि भादू शेख की हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद बीरभूम के जिलाधिकारी, दमकल अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं।
भादू शेख तृणमूल कांग्रेस के रामपुरहाट से पंचायत नेता थे। सोमवार रात को शेख स्टेट हाईवे- 50 पर जा रहे थे, इसी दौरान उन पर बम फेंका गया। इसके बाद उन्हें रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बीरभूम ( Birbhum ) में हत्याओं के बाद क्षेत्र के किसी भी घर में एक भी पुरुष सदस्य नहीं बचा है। यह हाल के दिनों में पश्चिम बंगाल में हुई सबसे बड़ी राजनीतिक हिंसा में से एक है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हमलावरों द्वारा इमारतों में आग लगाने से पहले कई लोगों को उनके घरों के अंदर बंद कर दिया गया था। पुलिस अब मौके पर पहुंच गई है और जांच की जा रही है।
यह पहली बार नहीं है जब पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा की घटना हो रही है। पिछले साल चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद हुई हिंसा में कम से कम 16 लोगों की जान ले ली थी।
इस मामले में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ( Jagdeep Dhankhar ) का बयान सामने आया है। उन्होंने इसे भयानक हिंसा और आगजनी का तांडव बताते हुए लिखा कि रामपुरहाट, बीरभूम राज्य में हिंसा की संस्कृति का इंगित करता है। इसमें पहले ही 8 लोगों की जान जा चुकी है। राज्यपाल ने घटना के संबंध में मुख्य सचिव से तत्कल अपडेट मांगा है। राज्यपाल ने ट्वीट करते हुए कहा-”मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।”
घटना कल रात की है,10-12 घर थे जो जल चुके हैं, कुल 10 लोगों की मृत्यु हुई है जिनकी बॉडी रिकवर की गई है। एक ही घर से 7 लोगों के शव निकाले गए हैं: रामपुरहाट में तृणमूल नेता की हत्या के बाद कथित रूप से भीड़ द्वारा घरों में आग लगाने से कई लोगों की मृत्यु पर दमकल अधिकारी, बीरभूम pic.twitter.com/66ptPD3NXK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2022
Horrifying violence and arson orgy #Rampurhat #Birbhum indicates state is in grip of violence culture and lawlessness. Already eight lives lost.
Have sought urgent update on the incident from Chief Secretary.
My thoughts are with the families of the bereaved. pic.twitter.com/vtI6tRJcBX
— Governor West Bengal Jagdeep Dhankhar (@jdhankhar1) March 22, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?