पाकिस्तान ( Pakistan ) के सिंध प्रांत में सोमवार को एक हिंदू लड़की(Hindu girl ) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, यहां के सुक्कुर जिले में लड़की ने अपहरण का विरोध किया, जिसके बाद अपहरणकर्ताओं उसके सिर में गोली मार दी। लड़की का नाम पूजा कुमारी ओड है, जिसकी उम्र 18 साल है। उसके जबरन धर्मांतरण और अपहरण के प्रयास में असफल रहने पर हत्या कर दी गई।
सुक्कुर जिले के एसपी ने बताया कि पूजा (Hindu girl )की हत्या के मुख्य आरोपी वाहिद बख्श लशारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लशारी के पास से हथियार भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। एसपी ने बताया कि आरोपी वाहिद बख्श पूजा से शादी करने के लिए उसका अपहरण करना चाहता था।
पूजा के पिता ने बताया कि पाकिस्तान ( Pakistan ) के सिंध में हिंदू लड़कियों के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के कई मामले सामने आए हैं, लेकिन इन मामलों में कहा जाता है कि हिंदू लड़कियों ने अपनी इच्छा से इस्लाम धर्म अपना लिया है। मेरी बेटी ने शादी और धर्म परिवर्तन से इनकार किया, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।
पूजा के पिता ने कहा- आरोपी पिछले कई महीनों से मेरी बेटी को परेशान कर रहा था। वह कई बार जबरदस्ती घर में भी घुसा। मैंने सुक्कुर पुलिस से सुरक्षा की भी मांग की लेकिन पुलिस ने सुरक्षा नहीं दी। घटना के बाद परिजनों ने शव को नेशनल हाइवे पर रख विरोध प्रदर्शन भी किया। जिस वजह से हाइवे करीब 2 घंटे तक जाम रहा।
पाकिस्तान ( Pakistan ) में अक्सर जबरन धर्म परिवर्तन के मामले सामने आते हैं। हालिया वक्त में ये ज्यादा बढ़ गए हैं। अमेरिका में सिंधी फाउंडेशन के मुताबिक, सिंध प्रांत में हर साल करीब 1,000 हिंदू लड़कियों (उम्र 12 से 28 साल के बीच) का अपहरण किया जाता है। उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया जाता है। इसके बाद मुस्लिमों से शादी करवा दी जाती है।
The killers of Sindh’s daughter pooja Kumari should be hanged in public.@amnesty @UNHumanRights #Sindh #Pakistan #India @eoiberlin #JusticeForPoojaKumari pic.twitter.com/9u4cAGjgft
— Shafi Burfat (@shafiburfat) March 21, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?