सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court) के मुख्य न्यायाधीश रमेश चंद्र लाहोटी (Justice R C Lahoti )का बुधवार शाम दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को सुबह 10 बजे दिल्ली में होगा। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
न्यायमूर्ति लाहोटी 81 वर्ष के थे। जस्टिस लाहोटी को एक जून 2004 को भारत के 35वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया था। वह एक नवंबर 2005 को सेवानिवृत्त हुए थे।
जस्टिस लाहोटी (Justice R C Lahoti ) का जन्म एक नवंबर 1940 को हुआ था। उन्हें अप्रैल 1977 में बार से राज्य उच्च न्यायिक सेवा में सीधे भर्ती करते हुए जिला और सत्र न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।
एक वर्ष तक पद पर रहने के बाद, न्यायमूर्ति लाहोटी (Justice R C Lahoti )ने मई 1978 में इस्तीफा दे दिया और मुख्य रूप से उच्च न्यायालय में वकालत करने के लिए बार में लौट आए। उन्हें 3 मई 1988 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया और अगले वर्ष 4 अगस्त को स्थायी न्यायाधीश बना दिया गया।
जस्टिस लाहोटी को 7 फरवरी, 1994 को दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया और बाद में 9 दिसंबर, 1998 को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। वे मूल रूप से गुना के रहने वाले थे। सेवानिवृत्त होने के बाद से जस्टिस लाहोटी नोएडा में रह रहे थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रमेश चंद्र लाहोटी के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।
Anguished by the passing away of former CJI Shri RC Lahoti Ji. He will be remembered for his contributions to the judiciary and emphasis on ensuring speedy justice to the underprivileged. Condolences to his family and well-wishers. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 24, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?