उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मथुरा ( Mathura) जिले के थाना यमुनापार पार क्षेत्र के लक्ष्मीनगर की 12वीं कक्षा की छात्रा अंजलि ने यूपी बोर्ड (UP Board ) की इंटरमीडिएट परीक्षा देने की बजाय बुधवार रात यमुना में कूदकर आत्महत्या कर ली।गुरुवार सुबह गोताखोरों ने छात्रा का शव यमुना से बाहर निकाला। वह एमटीएस इंटर कालेज बलदेव मार्ग लक्ष्मी नगर की छात्रा थी।बुधवार की रात 17 वर्षीय अंजलि घर से सामान लेने के लिए बाजार की कहकर गई थी।
परिजनों ने बताया कि मृतका मथुरा ( Mathura) के एमटीएस स्कूल की छात्रा थी। उसकी आज इंटरमीडिएट की परीक्षा थी। परीक्षा के लिए घर पर ही अपनी तैयारी कर रही थी। गुरुवार से उसको यूपी बोर्ड (UP Board ) की परीक्षा देने जाना था, छात्रा के पिता 20 हजार रुपये फीस जमाकर प्रवेश पत्र लाए थे। इससे पहले ही वह रात को यमुना पुल से नदी में कूद गई। यूपी बोर्ड (UP Board ) परीक्षा का तनाव था या कोई अन्य कारण परिजन बताने की स्थिति में नहीं है।
बुधवार की रात अंजलि घर से सामान लेने के लिए बाजार की कहकर गई थी,काफी देर बाद जब अंजलि बाजार से नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। परिजन खोजबीन करते हुए यमुना पुल पर आए तो अंजलि की चप्पल पुल पर पड़ी मिली, जिससे परिजनों को शक हो गया कि उसने यमुना में छलांग ली है।
खोजबीन के लिए रात से ही गोताखोर नाव से जाल डालकर प्रयास करते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सुबह गोताखोरों ने फिर से यमुना में उतर कर खोजबीन की तो पुल से 100 मीटर दूरी पर उसकी लाश को ढूंढ निकाला, जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए। बेटी का शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मथुरा ( Mathura) पुलिस इस मामले में कई एंगल से जांच कर रही है। इसमें परीक्षा का दबाव, मानसिक परेशानी, धरेलू विवाद आदि पर नजर रखी जा रही है। साथ ही पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से पूछताछ करने के अलावा दोस्तों से भी पूछताछ की है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?