जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport ) पर सोना तस्करी मामले में कस्टम ने आज एक यात्री और सोना लेने आए रिसीवर को पकड़ा है। यात्री दुबई में मजदूरी करता है। वह अपने जूतों में 19.45 लाख रुपए कीमत का सोना( Gold ) पेस्ट के रूप में छिपाकर लाया था। ये जूते सोना भेजने वाले व्यक्ति ने यात्री को अपने गांव का दामाद बताकर पहनाए थे।
सहायक कस्टम आयुक्त भारत भूषण अटल ने बताया, पैसेंजर स्पाइस जेट की फ्लाइट के जरिए दुबई से जयपुर पहुंचा था। यहां एयरपोर्ट पर उसके बैग की एक्सरे चैकिंग में कुछ नहीं मिला। इसके बाद उसकी बॉडी को मेटल डिटेक्टर से चैक किया तो भी कुछ नहीं निकला। हमें जो पहले से इनपुट मिला था, उसके आधार पर शक था। हमने एयरपोर्ट के बाहर तक पैसेंजर का पीछा किया।
एयरपोर्ट (Jaipur Airport ) के बाहर निकलते ही पैसेंजर ने अपने जूते खोले और बैग में रखी चप्पल को पहन ली और जूतों को एक डिब्बे में रखकर रिसीवर को देने लगा। तभी उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ की तो उसने गोल्ड लाने की बात कबूल की। पैसेंजर और रिसीवर को एयरपोर्ट लाकर जूतों की जांच की तो उसमें से पॉलिथिन के दो पैकेट में पेस्ट फॉर्म में करीब 370 ग्राम सोना मिला। इसकी बाजार कीमत 19 लाख 45 हजार 674 आंकी गई।
पैसेंजर से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह दुबई में टाइल्स लगाने का काम करता है। राजस्थान के नागौर जिले का रहने वाला है। उसे दुबई में ही एक जानकार मिला जो उसी के ससुराल का रहने वाला है। उसने जब मुझे चप्पल में देखा तो उसने कहा कि मैं तुझे जूते दे रहा हूं इसे पहनकर चले जाओ। तुम तो हमारे गांव के जमाई हो। उसी ने बताया था कि इन जूतों में गोल्ड है। ये गोल्ड एयरपोर्ट (Jaipur Airport ) के बाहर एक जानकार व्यक्ति तुमसे ले लेगा। इसके बदले में वह तुम्हें 2 हजार रुपए नकद देगा। दुबई में उसी व्यक्ति ने मेरा जयपुर का एयर टिकट भी करवा दिया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?