लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भव्य समारोह में योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) ने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ऐसा करते ही वह यूपी में 37 साल बाद लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले सीएम बन गए हैं। इस पूरे आयोजन के दौरान अटल स्टेडियम खचाखच भरा रहा। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम केंद्रीय मंत्री, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा शासित तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री मंच पर मौजूद रहे। समारोह में सीएम योगी और कुल 52 मंत्रियों ने शपथ ली। इस बार केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को डिप्टी सीएम बनाया गया है।
योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath )के साथ 2 उप मुख्यमंत्री, 16 मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्री भी शपथ ले रहे हैं। केशव मौर्य को सिराथू सीट से हारने के बाद भी उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। वहीं, लखनऊ कैंट से चुनाव जीते ब्रजेश पाठक को भी उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। योगी के पहले कार्यकाल में ब्रजेश पाठक कानून मंत्री थे।
मंत्रिमंडल में पांच महिलाएं भी हैं। गुलाब देवी, बेबी रानी मौर्य, प्रतिभा शुक्ला, विजय लक्ष्मी गौतम, रजनी तिवारी योगी की सहयोगी बनी हैं।राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बारी-बारी से सभी कैबिनेट और राज्यमंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई।
योगी ( Yogi Adityanath )मंत्रिमंडल में अधिकतम संख्या 60 है। इस बार का मंत्रिमंडल बड़ा रखा गया है। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जरूरत के मुताबिक जातीय समीकरण को दोबारा सेट करने की भी हालांकि जगह छोड़ी गई है। इस बार योगी कैबिनेट को केंद्र की मोदी सरकार की तर्ज पर प्रोफेशनल टच दिया गया है।
ऐसे विधायकों के नाम मंत्री पद के लिए फाइनल किए गए, जिनके पास जातिगत समीकरण और प्रोफेशनल काबिलियत है। इसके लिए हाईकमान स्तर पर बायोडेटा की स्क्रीनिंग की गई है। एक कारण ये भी रहा है कि रिजल्ट आने के बाद शपथ ग्रहण में 15 दिन का वक्त लग गया।
योगी ( Yogi Adityanath )की नई कैबिनेट में इस बार चौंकाने वाले तरीके से नए चेहरों को मौका दिया गया है। नई कैबिनेट में गुजरात मॉडल की झलक है। मोदी ने इस बार पेशेवरों को मंत्री बनाने की भी सलाह दी थी, ताकि 2024 का चुनाव पूरी तैयारी से लड़ सकें।
पीएम ने कहा है कि ये यूपी की फ्यूचर कैबिनेट हो, जो अगले 15 साल तक काम कर सके। इन बातों को देखते हुए आईपीएस की नौकरी छोड़कर चुनाव लड़ने पर वाले असीम अरुण को मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा, अरविंद कुमार शर्मा को भी मौका मिला है। पीएम मोदी के करीबी अरविंद आईएएस की नौकरी छोड़कर यूपी की राजनीति में सक्रिय हुए। वे इस समय भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।
भाजपा ने सहयोगी दल अपना दल से दो नाम तय किए गए हैं। इसमें पहला नाम अनुप्रिया के पति आशीष पटेल का है। मौजूदा समय में अपना दल-एस यूपी विधानसभा में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने में आई है। वहीं, निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद भी कैबिनेट मंत्री बने हैं।
केशव प्रसाद मौर्य – उप मुख्यमंत्री
ब्रजेश पाठक – उप मुख्यमंत्री
स्वतंत्र देव सिंह – मंत्री
सूर्य प्रताप शाही – मंत्री
सुरेश कुमार खन्ना – मंत्री
बेबी रानी मौर्य – मंत्री
लक्ष्मी नारायण चौधरी – मंत्री
जय वीर सिंह – मंत्री
धर्मपाल सिंह – मंत्री
नंद गोपाल नंदी, विधायक – मंत्री
भूपेन्द्र सिंह चौधरी – मंत्री
अनिल राजभर – मंत्री
जितिन प्रसाद – मंत्री
राकेश सचान – मंत्री
अरविंद कुमार शर्मा – मंत्री
योगेंद्र उपाध्याय – मंत्री
आशीष पटेल – मंत्री
संजय निषाद – मंत्री
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
नितिन अग्रवाल – स्वतंत्र प्रभार
कपिल देव अग्रवाल – स्वतंत्र प्रभार
रविन्द्र जायसवाल – स्वतंत्र प्रभार
संदीप सिंह – स्वतंत्र प्रभार
गुलाब देवी – स्वतंत्र प्रभार
गिरीष चंद यादव – स्वतंत्र प्रभार
धर्मवीर प्रजापति – स्वतंत्र प्रभार
असीम अरुण – स्वतंत्र प्रभार
जेपीएस राठौर – स्वतंत्र प्रभार
दयाशंकर सिंह – स्वतंत्र प्रभार
नरेन्द्र कश्यप – स्वतंत्र प्रभार
दिनेश प्रताप सिंह – स्वतंत्र प्रभार
अरुण कुमार सक्सेना – स्वतंत्र प्रभार
दयाशंकर मिश्र दयालु – स्वतंत्र प्रभार
राज्यमंत्री
मयंकेश्वर शरण सिंह – राज्य मंत्री
दिनेश खटीक – राज्य मंत्री
संजीय गौंड – राज्य मंत्री
बलदेव सिंह औलख – राज्य मंत्री
अजीत पाल – राज्य मंत्री
जसवंत सैनी – राज्य मंत्री
रामकेश निषाद – राज्य मंत्री
मनोहर लाल मुन्नू कोरी – राज्य मंत्री
संजय गंगवार – राज्य मंत्री
बृजेश सिंह – राज्य मंत्री
केपी मलिक – राज्य मंत्री
सुरेश राही – राज्य मंत्री
सोमेंद्र तोमर – राज्य मंत्री
अनूप प्रधान वाल्मीकि – राज्य मंत्री
प्रतिभा शुक्ला – राज्य मंत्री
राकेश राठौर गुरु – राज्य मंत्री
रजनी तिवारी – राज्य मंत्री
सतीश शर्मा – राज्य मंत्री
दानिश आजाद अंसारी -राज्यमंत्री
विजय लक्ष्मी कौल गौतम -राज्यमंत्री
Lucknow | Prime Minister Narendra Modi shares stage with Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath, Deputy CMs Keshav Prasad Maurya and Brajesh Pathak and rest of the newly sworn-in UP ministers. pic.twitter.com/dVonux4l8u
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 25, 2022


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा