दिल्ली ( Delhi ) में मल्टीप्लेक्स उद्योग की दो दिग्गज कंपनियों ‘पीवीआर सिनेमाज’ ( PVR Limited )और ‘आईनॉक्स लेजर'( INOX Leisure ) ने रविवार को विलय की घोषणा कर दी। इस विलय समझौते से 1500 स्क्रीन की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन बनेगी। दोनों कंपनियों ने शेयर बाजारों को भेजी गई जानकारी में कहा कि दोनों कंपनियों के निदेशक मंडल ने रविवार को हुई बैठकों में पीवीआर के साथ आईनॉक्स के सभी शेयरों के विलय के लिए अनुमति दे दी है।
इस विलय समझौते के बाद संयुक्त कंपनी का नाम ‘पीवीआर आईनॉक्स’ लिमिटेड ( “PVR INOX Limited” )होगा, लेकिन दोनों कंपनियां अपने मौजूदा मल्टीप्लेक्स का संचालन पुराने नाम से ही करेंगी। विलय के बाद जो नए मल्टीप्लेक्स खुलेंगे उनका नाम ‘पीवीआर आईनॉक्स’ ब्रांड के साथ रखा जाएगा। इसके साथ ही समझौते के प्रभाव में आ जाने के साथ नई संयुक्त कंपनी में निदेशक मंडल के सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 10 कर दी जाएगी।
समझौते के मुताबिक, आईनॉक्स ( INOX Leisure ) के पीवीआर( PVR Limited ) के साथ विलय के लिए शेयर अदला-बदली अनुपात 3:10 का होगा। इसका मतलब आइनॉक्स के 10 शेयरों पर पीवीआर के तीन शेयर होंगे। हालांकि, इस समझौते पर पीवीआर और आइनॉक्स के शेयरधारकों, शेयर बाजार, भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) और अन्य नियामकों की मंजूरियां ली जानी है।
समझौते के मुताबिक, संयुक्त कंपनी में पीवीआर ( PVR Limited ) के प्रवर्तकों की 10.62 फीसदी, जबकि आईनॉक्स ( INOX Leisure ) के प्रवर्तकों की 16.66 फीसदी हिस्सेदारी होगी। विलय के प्रभावी हो जाने के साथ संयुक्त कंपनी में निदेशक मंडल के सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 10 की जाएगी। इसके अलावा दोनों कंपनियों के प्रवर्तक परिवार के दो-दो सदस्यों को निदेशक मंडल में जगह दी जाएगी।
विलय के बाद बनने वाली कंपनी में पीवीआर के अजय बिजली को प्रबंध निदेशक और संजीव कुमार को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया जाएगा। पीवीआर के पास मौजूदा वक्त में देश के 73 शहरों में 181 संपत्तियां हैं, जिसमे वह 871 स्क्रीन का संचालन करती है। वहीं, आईनॉक्स के पास 72 शहरों में अपनी 160 संपत्तियों में 675 स्क्रीन हैं।
पीवीआर के सीएमडी अजय बिजली ने कहा, ‘इन दो ब्रांडों की साझेदारी कंज्यूमर को अपने विजन के सेंटर में रखेगी और एक उन्हें शानदार सिनेमा एक्सपीरियंस देगी।’ उन्होंने कहा, ‘फिल्म एग्जीबिशन सेक्टर महामारी के कारण सबसे बुरी तरह प्रभावित सेक्टर्स में से एक रहा है। ऐसे में डिजिटल OTT प्लेटफॉर्म का मुकाबला करने और बिजनेस के लॉन्ग टर्म सर्वाइवल के लिए ये मर्जर काफी जरूरी था।
INOX Leisure Limited and PVR Limited Announce Merger
Merger to bring together two of India’s best cinema brands to deliver an unparalleled consumer experience with a network of more than 1500 screens #PressRelease @_PVRCinemas pic.twitter.com/H0LCm6T7MJ
— INOX Leisure Ltd. (@INOXMovies) March 27, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?