अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहने वालीं महिला अधिकारी आईएएस टीना डाबी ( Tina Dabi ) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। 2016 यूपीएससी बैच की टॉपर टीना डाबी दोबारा शादी रचाने जा रही हैं। उन्होंने प्रदीप गवंडे ( Pradeep Gawande ) को अपना पति चुना है। दोनों ने सगाई कर ली है और इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे रिश्वत कांड के भी आरोपी रह चुके हैं।
महाराष्ट्र के रहने वाले प्रदीप गवंडे 2013 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वह फिलहाल जयपुर में ही तैनात हैं और राजस्थान आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियम डिपार्टमेंट में डायरेक्टर हैं। प्रदीप आईएएस अधिकारी टीना डाबी से तीन साल सीनियर हैं और उनकी भी यह दूसरी शादी है।
प्रदीप गवंडे का जन्म नौ दिसंबर, 1980 को महाराष्ट्र में हुआ था। वह टीना डाबी ( Tina Dabi ) से 13 साल बड़े हैं। टीना डाबी का जन्म नौ नवंबर 1993 को हुआ था। टीना ने 23 साल की उम्र में यूपीएसएसी टॉप किया था तो प्रदीप गवांडे आईएएस बनने से पहले एमबीबीएस डॉक्टर थे। वह राजस्थान के कई जिलों के कलेक्टर भी रह चुके हैं।
प्रदीप गवांडे रिश्वत कांड के भी आरोपी रह चुके हैं। राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम (RSLDC) में एमडी रहते हुए रिश्वत केस में उनका नाम सामने आया था। एंटी करप्शन ब्यूरो ने उन पर केस भी दर्ज किया था। इसके अलावा आठ अन्य लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया था। सितंबर, 2021 में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उनसे दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। एसीबी की दर्ज एफआईआर के अनुसार अधिकारी पहले कौशल विकास योजनाएं चलाने वाले ट्रेनिंग सेंटर्स को ब्लैकलिस्ट करते थे, फिर उन्हें ब्लैकलिस्ट से हटाने के लिए सौदा किया जाता था।
आईएएस टीना डाबी ( Tina Dabi )ने प्रदीप गवंडे के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘वो मुस्कान पहन रही हूं, जो तुम दे रहे हो’। इसके बाद उनके शादी करने की चर्चाएं शुरू हो गईं। बताया जा रहा है कि डाबी और गवांडे अप्रैल में शादी करने वाले हैं। वे जयपुर के एक होटल में 22 अप्रैल को रिसेप्शन भी देंगे।
साल 2016 में टीना डाबी ने यूपीएससी टॉप किया था। इसी साल अतहर दूसरे नंबर पर रहे थे। टीना डाबी और अतहर की लव स्टोरी प्रशिक्षण के दौरान शुरू हुई थीं। एक साक्षात्कार में टीना ने बताया था कि अतहर से उन्हें पहली नजर में प्यार हो गया था और दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। तब टीना ने कहा था कि उन्हें अतहर की इंटेलिजेंस और व्यक्तित्व से काफी प्रभावित किया। वो अतहर की खुलकर तारीफ करते दिखती थीं। धर्मों के बीच खड़ी दीवार को तोड़ते हुए दोनों ने ही अपने प्यार को शादी तक पहुंचाया था। घरवालों की रजामंदी से साल 2018 में शादी की थीं।
हालांकि, टीना और अतहर ने नवंबर 2020 में जयपुर के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाकर एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया था, जिसके बाद अगस्त 2021 में कोर्ट ने दोनों का तलाक मंजूर कर दिया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?