महाराष्ट्र (Maharashtra ) में नासिक ( Nashik ) के पास रविवार को ट्रेन हादसा हो गया। यहां तीन बजे के लगभग डाउन लाइन पर लाहवित और देवलाली (नासिक के पास) के बीच 11061 एलटीटी-जयनगर – पवन एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। मध्य रेलवे सीपीआरओ ने इसकी जानकारी दी। उनके मुताबिक, हादसे की सूचना के तुंरत बाद एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन और मेडिकल वैन मौके पर पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार, जयनगर एक्सप्रेस सुबह 11.30 बजे मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल से नासिक ( Nashik )के लिए रवाना हुई थी। दोपहर तीन बजे जब वह देवलाली (नासिक के पास) पहुंची तभी डाउन लाइन ट्रेन के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि तीन-चार लोग जख्मी हुए हैं। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई है।
जयनगर एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण रेलवे ने इस रूट से जाने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है तो वहीं कुछ के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। मध्य रेलवे सीपीआरओ के मुताबिक, तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है जिनमें छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से मनमाड जाने वाली ट्रेन नंबर-12109, मनमाड से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस जाने वाली 12110 और ट्रेन नंबर 11401 नंदीग्राम एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। वहीं, तीन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इधर, ट्रेन हादसे की खबर की जानकारी मिलते ही ट्रेन में सवार यात्रियों के परिजन चिंतित हैं। वहीं, हादसे के बाद घटनस्थल पर भारी भीड़ एकत्र हो गई है। ट्रेन हादसे की जानकारी मिलते ही कई उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।
रेलवे के अधिकारी ने कहा कि यात्रियों के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। ये सीएसएमटी में 022-22694040 और 022-67455993, नासिक रोड में 0253-2465816, भुसावल में 02582-220167 और आपदा प्रबंधन कक्ष के लिए 54173 हैं।
11 coaches of LTT-Jaynagar Pawan Express derail in Maharashtra
Read @ANI Story | https://t.co/vC7XUm9MBY#MaharashtraTrainDerail pic.twitter.com/luyxtr2t6V
— ANI Digital (@ani_digital) April 3, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?