आगरा (Agra) में भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) एक वरिष्ठ नेता के इंजीनियरिंग कर रहे 22 साल के बेटे धनंजय तिवारी( Dhananjay Tiwari ) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे की मौत की जानकारी हुई तो पूरे परिवार को होश उड़ गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। पुलिस के सुसाइड नोट मिला है,जिसमें तीन लड़कों को दोषी ठहराया गया है। जिसमें लिखा है कि ‘मम्मी पापा माफ कर देना मुझे, ये सब और नहीं बर्दाश्त हो रहा’।
आगरा (Agra) में न्यू आगरा थाना क्षेत्र में नगला पदी के दुर्गानगर में रहने वाले अनूप तिवारी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम मृत्युंजय तिवारी है और छोटे बेटा धनंजय तिवारी है। धनंजय तिवारी ( Dhananjay Tiwari ) आगरा के आरबीएस इंजीनियरिंग कालेज बिचपुरी में बीटेक का छात्र था। बताया गया है कि शनिवार सुबह देर तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिजन कमरे के अंदर पहुंचे।
धनंजय तिवारी ( Dhananjay Tiwari ) ने सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘सॉरी मम्मी पापा माफ कर देना मुझे। मैं जा रहा हूं आप सबको छोड़कर। अब बहुत हो गया। मुझसे ये सब और नहीं झिल रहा। मैं कितने कॉम्पलिकेशन्स के साथ जी रहा हूं मैं जानता हूं। आई एम सॉरी। जो भी कुछ मेरी लाइफ में हुआ वो गोलू को, आदित्य को और (एक लड़की का नाम) को सब पता है। बस ये 3 लड़के हैं- मयंक शर्मा, संचित गुप्ता और एक मयंक का भाई। इन्हें देख लेना। बाकी शौर्य को इन्फॉर्म करके बुला लेना। बस एक रिक्वेस्ट है कि पोस्टमॉर्टम ना करवाना बाकी कुछ नहीं चाहिए। गोलू भाई मम्मी पापा का ख्याल रखना। और इन लड़कों को देख लेना। ये बचने नहीं चाहिए एट ऐनी कॉस्ट। ये सुसाइड नहीं काइंड ऑफ मर्डर है।
कमरे का दृश्य देख परिजनों के होश उड़ गए। धनंजय का शव पंखे से लटका हुआ था। परिजनों की चीख पुकार मच गई, जिसे सुन आस पड़ोस के लोग मौके पर आ गए। सूचना पर आगरा (Agra)पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को नीचे उतारा। धनंजय के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने आत्महत्या करने का कारण लिखा है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत