मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी (Ram Navami ) का पर्व रविवार को गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया। इस अवसर पर बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर मंदिर के नवनिर्मित अन्न क्षेत्र में नौ कुंवारी कन्याओं और एक बटुक भैरव की परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना कर भोजन करवाया।
रामनवमी (Ram Navami ) पर यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे आयोजित किया गया। इसके लिए मंदिर प्रबंधन ने शनिवार की शाम ही अपनी तैयारी पूरी कर ली थी। पूजा के लिए कन्याओं को मंदिर प्रबंधन की ओर से आमंत्रित कर दिया गया था। वैसे तो नौ कन्याओं की पूजा करने की परंपरा है लेकिन मुख्यमंत्री इस अवसर पर आने वाली सभी कन्याओं को नौ कन्याओं के साथ ही अपने हाथ से भोजन करवाए हैं।
सीएम योगी ने बाकायदा दक्षिणा देकर कन्याओं को विदा किया। प्यार-दुलार के साथ होने वाली पूजा को लेकर बच्चों में काफी आकर्षण था। उन्हें वर्ष में दो बार इस पल का इंतजार रहता है क्योंकि कन्या पूजा वर्ष में दो बार होती है। पहली बार चैत्र नवरात्र में और दूसरी बार शारदीय नवरात्र में। योगी का साथ पाकर बच्चे भी काफी खुश नजर आए। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। कन्या पूजन से पहले ब्रह्म मुहूर्त में सुबह चार बजे श्रीदुर्गा सप्तशती के पाठ और आरती के साथ मंदिर में देवी के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की आराधना भी की गई, जिसमें मुख्यमंत्री स्वयं भी शामिल हुए।
रामनवमी (Ram Navami ) पर कन्या पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन हिंदू धर्म में नवरात्र में कन्या पूजन के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि कन्या पूजना मां दुर्गा के नौ स्वरूप का पूजन है। यह पर्व हमें नारी सम्मान की शिक्षा देता है। आध्यात्मिक शक्ति के साथ-साथ सामाजिक एकता के माध्यम से राष्ट्रीय एकता काे और मजबूत करने का अवसर देता है। इसे हर सनातन अनुयायी को समझना होगा और अपने दायित्व का निर्वहन करना होगा।
वहीं वासंतिक नवरात्र की अष्टमी तिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की रात गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में विधि-विधान से देवी के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीठ की परंपरा के अनुरूप उन्होंने इस दौरान पहले हवन किया और फिर मां की आरती उतारी। इस दौरान उन्होंने समस्त देवी-देवताओं अभिषेक और सात्विक बली अनुष्ठान भी पूरा किया। प्रसाद वितरण के साथ अष्टमी तिथि की अराधना सम्पन्न हुई।
‘भारत की परंपरा में मातृशक्ति का स्थान सदैव सर्वोपरि रहा है।’
चैत्र नवरात्र व श्री रामनवमी के पावन अवसर पर @GorakhnathMndr में आज आदिशक्ति माँ भगवती का पूजन करने के उपरांत नव दुर्गा स्वरूप 09 कन्याओं का पूजन किया एवं उन्हें प्रसाद-भोजन ग्रहण कराया। pic.twitter.com/Dy6wX7Rrx6
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 10, 2022
मुझे विश्वास है कि आज जिस श्रद्धा भाव के साथ हम सभी कन्या पूजन के साथ जुड़े हैं, उसी तरह मातृशक्ति की सुरक्षा, उनके सम्मान व स्वावलंबन के प्रति बेहतर वातावरण बनाने में अपना योगदान देंगे।
उनके बेहतर भविष्य हेतु शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें लाभान्वित कराएंगे। pic.twitter.com/D9BrPobVRf
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 10, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js
Related News


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?