अमेरिका (America ) के न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन सबवे स्टेशन (Brooklyn Subway Station) पर मंगलवार को बड़ा हमला हुआ है, 16 लोग घायल हुए हैं। तीन की हालत गंभीर है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ब्रुकलिन स्टेशन की इस घटना के बाद वहां जब सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो कुछ बिना फटे बम भी मिले।पुलिस का कहना है कि कोई सक्रिय विस्फोटक नहीं है।
पुलिस के मुताबिक, ब्रुकलिन (Brooklyn ) में फायरिंग करने वाला शख्स कंस्ट्रक्शन वर्कर जैसे कपड़े पहने था। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक शख्स कुछ छोटे बम लेकर स्टेशन में घुसा था। उसके हाथ में गन भी थी। इलाका सील कर दिया गया है और हमलावर की तलाश की जा रही है। CNN के मुताबिक, 16 घायलों में से 8 को गोली लगी है। बाकी भगदड़ या बम की वजह से घायल हुए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूयॉर्क के सबअर्बन एरिया ब्रुकलिन(Brooklyn ) में लोग रोज की तरह लोकल मेट्रो स्टेशन पर पहुंच रहे थे। यहां से ये लोग शहर के कई दूसरे हिस्सों तक पहुंचते हैं। इसके लिए मेट्रो स्टेशन पर एक ट्यूब एरिया है। यहां से तीन अलग रूट्स के लिए मेट्रो ट्रेन चलती हैं। सुबह करीब 8.30 बजे (अमेरिकी वक्त के मुताबिक) अचानक ब्लास्ट और चंद सेकेंड्स बाद फायरिंग की आवाज आई। इसके बाद अफरातफरी मच गई।
कुछ चश्मदीदों का कहना है कि एक शख्स कंस्ट्रक्शन वर्कर्स (जो मेट्रो स्टेशन पर मेंटेनेंस का काम देखते हैं) की ड्रेस में दिखा। उसने एक थैला ट्रेन के करीब फेंका। उसके हाथ में गन भी थी। चंद मिनट बाद धुआं कम हुआ तो कई लोग प्लेटफॉर्म पर गिरे दिखे। इनके शरीर से खून बह रहा था।
घटना के फौरन बाद इस स्टेशन से सभी ट्रेन सर्विसेज बंद कर दी गईं। जो ट्रेन जहां थी, उसे वहीं रोक दिया गया। न्यूयॉर्क पुलिस की कमांडो टीम ने स्टेशन को अपने कंट्रोल में ले लिया। एक चश्मदीद ने न्यूयॉर्क पोस्ट से कहा- पहले हमने बम धमाके जैसी आवाज सुनी। इसके बाद फायरिंग होने लगी। लोगों ने वहां छिपने की जगह तलाशी, लेकिन कई फायरिंग की चपेट में आ गए।
न्यूयॉर्क पुलिस डिपोटमेंट (NYPD) ने ट्वीट करके लोगों से कहा है, “जांच के कारण ब्रुकलिन में 36th स्ट्रीट और 4th एवेन्यू क्षेत्र में जाने से बचें। “एक ट्विटर यूजर ने सबवे का वीडियो ट्वीट किया है जहां गोलीबारी हुई. वीडियो में धुआं उठता हुआ देखा जा सकता है, वहां कुछ जलता हुआ नजर आ रहा है।
In regard to the multiple people shot at the 36th Street subway station in Brooklyn, there are NO active explosive devices at this time. Any witnesses are asked to call @NYPDTips at #800577TIPS. Please stay clear of the area. More provided information when available. pic.twitter.com/8UoiCAXemB
— NYPD NEWS (@NYPDnews) April 12, 2022
#BREAKING Brooklyn shooting not being investigated as ‘act of terrorism’: police pic.twitter.com/NdbufuUF0T
— AFP News Agency (@AFP) April 12, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?