मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के शिवपुरी ( Shivpuri ) जिले के बदरवास में रिहायशी इलाके में स्थित पटाखे के एक गोदाम में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग से 2 लोगों की मौत हो गई,करीब 20 लोगों के जख्मी होने की खबर है। घायल लोगों में 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं हादसे में 2 लोगों की मौत की पुष्टि की गई हैं।जख्मी लोगों को इलाज के लिए शिवपुरी और गुना जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। ज्यादातर घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार हादसे में दो लोगों के शव इमारत से बरामद किए गए हैं। वहीं 3 गंभीर घायलों को गुना जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि फिलहाल कारखाने में मौजूद किसी भी व्यक्ति से हादसे के बारे में बात नहीं हो सकी है, जिसके चलते कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि पटाखे के सामान से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक शिवपुरी ( Shivpuri ) जिले के बदरवास के वार्ड 4 में SBI बैंक के सामने पप्पू मंसूरी और बबलू मंसूरी का घर है। जहां उन्होंने भारी मात्रा में पटाखे जमा कर रखे थे। सुबह जब सभी मजदूर काम में लगे हुए थे, तभी अचानक पटाखों में विस्फोट हो गया। इसकी चपेट में एक दर्जन से ज्यादा मजदूर आ गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दमकल, पुलिस और अस्पताल को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।
शिवपुरी ( Shivpuri ) पुलिस ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दो शव पूरी तरह जली हुई हालत में निकाले गए हैं, वहीं, चार अन्य लोग बुरी तरह से झुलसे हैं जिनकी हालत चिंताजनक है। परिवार के 20 से अधिक लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए हैं, जिनमें से 4 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?