मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरी पारी की सत्ता संभालने के बाद गुरुवार आधीरात के बाद पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया।उत्तर प्रदेश में 14 आईएएस ( IAS officers )और आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। मेरठ, संभल, सिद्धार्थनगर, कानपुर देहात, देवरिया व रायबरेली के जिलाधिकारी व् नौ जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं।
शासन ने 28आईएएस ( IAS officers ),आईपीएस अफसरों के तबादले किये हैं। छह जिलों संभल, सिद्धार्थनगर, देवरिया, रायबरेली, कानपुर देहात और मेरठ के जिलाधिकारी बदले गए हैं। इसी तरह से नौ जिलों के नए पुलिस कप्तान बनाए गए हैं। मेरठ, देवरिया व रायबरेली के जिलाधिकारियों को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया है। जबकि कई जिलों में डीएम को दूसरे जिले की भी कमान दी गई है। सिद्धार्थ नगर के जिलाधिकारी दीपक मीणा को मेरठ व संभल के जिलाधिकारी संजीव रंजन को जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर बनाया गया है।
नगर नगर आयुक्त मेरठ मनीष बंसल को डीएम संभल के पद पर भेजा गया है। देवरिया के डीएम आशुतोष निरंजन को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। कानपुर देहात के डीएम जितेन्द्र सिंह को देवरिया का जिलाधिकारी बनाया गया है जबकि नेहा जैन कानपुर देहात की नई जिलाधिकारी होंगी। देवरिया के डीएम आशुतोष निरंजन को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। संजीव रंजन सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी का पद संभालेंगे।
प्रतिनियुक्ति से लौटे आईएएस ( IAS ) बलकार सिंह को एमडी जल निगम (ग्रामीण) बनाया गया है। अनुराग यादव को सचिव नगर विकास से हटाकर सचिव कृषि की जिम्मेदारी दी गई है। समीर वर्मा सचिव लोक निर्माण को हटाकर सचिव समाज कल्याण बनाया गया है। सुरेश चंद्रा से अपर मुख्य सचिव नियोजन व कार्यक्रम क्रियान्वयन का चार्ज ले लिया गया है। चंद्रा अपर मुख्य सचिव श्रम बने रहेंगे।
नौ जिलों के पुलिस कप्तान समेत 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये गये है उनमें बलरामपुर के एसपी हेमंत कुटियाल को एसएसपी बनाकर मुरादाबाद भेजा गया है।
हाथरस के एसपी विनीत जायसवाल को अमरोहा और पुलिस मुख्यालय से सम्बद्ध रहे अशोक कुमार को रामपुर का नया एसपी बनाया गया है। विनीत जायसवाल अमरोहा में श्रीमती पूनम का स्थान लेंगे जिन्हें फिलहाल वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। कौस्तुभ को संतकबीरनगर एसपी की पोस्ट से महराजगंज एसपी के पद पर भेजा गया है। विकास कुमार वैद्य को हाथरस, अतुल शर्मा को चित्रकूट का एसपी बनाकर भेजा गया है।
इसके साथ ही राजेश सक्सेना बलरामपुर के नए एसपी होंगे। सोनम कुमार को संतकबीरनगर, धवल जायसवाल को कुशीनगर का एसपी बनाया गया है।
मुरादाबाद के एसएसपी बबलू कुमार, कुशीनगर के एसपी सचीन्द्र पटेल को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। आईपीएस प्रदीप गुप्ता को कानपुर नगर पीएसी भेजा गया है। आईपीएस अंकित मित्तल को पीएसी बरेली भेजा गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?