आगरा (Agra) शहर के न्यू आगरा थाना क्षेत्र इलाके में अमर विहार पुलिस चौकी के समीप बैकों के कर्जे के दबाव से परेशान व्यापारी उदयवीर सिंह ( 50) (Udayveer Singh) ने फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली। उनका शव गोदाम में फंदे से लटका मिला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दयालबाग के वैभव गार्डन निवासी उदयवीर सिंह (Udayveer Singh) की पाल डेयरी के नाम से दुकान है। नीचे दुकान है और ऊपर परिवार रहता है। सोमवार रात को पूरे परिवार के साथ सोये उदयवीर सुबह बिस्तर से गायब मिले। आज सुबह परिवारीजन सुबह सोकर उठे तो उदयवीर सिंह के घर में न मिलने पर चिंतित हुये। बेटा घर एवं दुकान के पास स्थित गोदाम पहुंचा तो उसका ताला खुला देखा और अंदर से गोदाम की कुंडी लगी हुई थी।
कुंडी तोडकर देखा तो कमरे का दृश्य देख परिजनों के होश उड़ गए। उदयवीर सिंह (Udayveer Singh) का शव पंखे से लटका हुआ था। परिजनों की चीख पुकार मच गई, जिसे सुन आस-पड़ोस के लोग मौके पर आ गए। सूचना पर आगरा (Agra) पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को नीचे उतारा। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
परिवारजनों बताया है कि उदयवीर सिंह पर आगरा (Agra) के बैंकों का कर्जा था, जिसके कारण वह कुछ समय से बहुत ज्यादा तनाव में थे। कोरोनाकाल के दो साल में व्यापार ठप्प रहने से भी वे बहुत चिंतित रह रहे थे। 20 लाख से ज्यादा का कर्जा चुकाने के दबाव ने उन्हें यह आत्मघाती कदम उठाने को विवश कर दिया। मृतक की दो बेटियां और दो बेटे है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है और बेटे अभी पढ़ रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?