उत्तर प्रदेश ( Uttar प्रदेश )शासन ने बृहस्पतिवार को नौ आईपीएस अधिकारियों ( IPS Officers )के तबादले कर दिए। इसमें सात एडीजी रैंक के अफसर, एक डीआईजी और एक एसपी रैंक के अफसर का तबादला किया गया है। एडीजी पीएसी अजय आनंद को सुल्तानपुर में एडीजी प्रशिक्षण के पद पर भेज दिया गया है। पीएसी में एडीजी क्राइम केएस प्रताप कुमार को पीएसी में एडीजी की जिम्मेदारी दी गई है। यातायात एवं सड़क सुरक्षा के एडीजी ज्योति नारायण को जालौन में प्रशिक्षण स्कूल में एडीजी बनाया गया है।आईपीएस अधिकारियों ( IPS Officers ) में हाल ही में स्थानांतरित कर विजिलेंस भेजे गए रवि जोसेफ लोक्कु को पीटीसी मुरादाबाद में एडीजी के पद पर भेज दिया गया है। एडीजी 112 अशोक कुमार सिंह यातायात निदेशालय का अतिरिक्त काम देखेंगे। मानवाधिकार आयोग में एडीजी एमके बशाल को एडीजी क्राइम की जिम्मेदारी दी गई है। रूल्स एंड मैन्युअल में एडीजी सतीश कुमार माथुर को मानवाधिकार का अतिरिक्त काम सौंपा गया है। डीआईजी रैंक में पुलिस मुख्यालय में तैनात सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को डीआईजी सतर्कता अधिष्ठान के पद पर भेजा गया है। एसपी विजय ढुल को प्रतीक्षारत से डॉ. भीमराव अम्बेडकर अकादमी मुरादाबाद में तैनाती दी गई है।
सरकार ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक विनय कुमार पांडेय को हटा दिया है। पांडेय की जगह अपर परियोजना निदेशक सरिता तिवारी को निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सूत्रों के मुताबिक निदेशक विनय कुमार पांडेय की कार्यशैली से विभागीय मंत्री गुलाब देवी और उच्चाधिकारी नाराज थे। मंत्री की शिकायत पर सरकार ने पांडेय को हटाकर सरिता तिवारी को निदेशक का कार्यभार सौंपा है। पांडेय को साक्षरता वैकल्पिक उर्दू एवं प्राच्य भाषा का निदेशक नियुक्त किया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?