उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के एटा (Etah ) जिले के थाना कोतवाली देहात परिसर में बने आवास में शुक्रवार को यूपी पुलिस (UP police ) के सिपाही संदीप( 25 ) ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह के समय ड्यूटी से लौटे सिपाही के साथियों ने कमरे में पहुंचने पर सबसे पहले शव को देखा। इसके बाद उच्च अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने सिपाही के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हापुड़ कोतवाली देहात के इंद्रगढ़ी निवासी संदीप यूपी पुलिस (UP police ) के 2021 बैच का सिपाही था। उसकी तैनाती छह जनवरी को एटा के थाना कोतवाली देहात में हुई थी। थाना परिसर में बने एक कमरे में दो अन्य सिपाहियों के साथ रहता था। बृहस्पतिवार को दोनों साथी रात को ड्यूटी पर गए थे, संदीप नहीं गया।
शुक्रवार सुबह दोनों सिपाही ड्यूटी से लौटकर आए और दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं आया। फोन पर कॉल की लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर एक सिपाही ने रसोई में बने रोशनदान से कमरे में झांका तो संदीप रस्सी और अंगोछे के फंदे से लटका दिखा।
जानकारी पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को फंदे से उतरवाया। पुलिस ने सिपाही के मोबाइल फोन को अपने कब्जे में ले लिया है। उसकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। सिपाही की शादी नहीं हुई थी। वह मूल रूप से हापुड़ जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव इंदरगढ़ी स्थित मंगली माता मंदिर वाली गली का रहने वाला था। वर्ष 2021 में एटा से ही यूपी पुलिस (UP police ) ट्रेनिंग करके पास आउट हुआ था और तभी से कोतवाली देहात में ही तैनाती थी। देहात कोतवाली पुलिस ने सिपाही के परिवार को सूचना दी है। अभी तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस को कॉल डिटेल से राज खुलने की उम्मीद है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत