केरल( Kerala ) के पलक्कड़ ( Palakkad ) जिले के कोलांगोडे में रविवार को प्रेमी द्वारा नाबालिग प्रेमिका को आग के हवाले करने के बाद खुद को भी आग लगाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 23 साल के युवक ने 16 साल की लड़की को आग के हवाले कर दिया, और बाद में खुद को भी आग लगा ली। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सुब्रह्मण्यम ( Subramanyan) के रूप में हुई है।
पलक्कड़ ( Palakkad ) जिले की पुलिस के मुताबिक, दोनों रिश्ते में थे और दोनों परिवार उनके रिश्ते के लिए राजी हो गए थे। लड़की के परिजन उसके 18 साल की होने के बाद शादी करने की योजना बना चुके थे। पुलिस ने कहा कि दूध खरीदकर वापस आई उसकी मां ने सुब्रह्मण्यम को घर के बरामदे में बैठा पाया। जब वह रसोई में पहुंची तो उसने कुछ शोर सुना। इसके बाद सुब्रह्मण्यम की मां ने उसके कमरे से धुआं और आग निकलते देखी। पड़ोसियों ने दोनों को आग लगे देखा तो दौड़ते हुए आए और आग बुझाने की कोशिश की और एंबुलेंस को फोन किया।
पलक्कड़ ( Palakkad ) पुलिस ने बताया कि इसके बाद दोनों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सुब्रमण्यम की मां ने इस घटना के बारे में बताया कि उन्हें नहीं पता था कि लड़की सुबह उनके घर पहुंची थी।
इस मामले में लड़की के परिवार ने पुलिस को बयान दिया है कि मृतका सुबह घर से ट्यूशन क्लास अटेंड करने की बात कहकर निकली थी। परिजनों ने कहा कि उन्हें दोनों के बीच किसी भी तरह के विवाद के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जिसके चलते उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया। वहीं, पुलिस का इस मामले में कहना है कि जांच की जा रही है।
#केरल के पलक्कड़ जिले के कोलांगोडे में एक 23 साल के युवक ने एक 16 साल की लड़की को आग के हवाले कर दिया और बाद में खुद को भी आग लगा ली। इस घटना में दोनों की जलकर मौत हो गई है।
फोटो: आईएएनएस (प्रतीकात्मक चित्र) pic.twitter.com/7fJ1R2Owpy
— IANS Hindi (@IANSKhabar) April 24, 2022


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत