गाजियाबाद (Ghaziabad )में भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने सोमवार को लोनी स्थित एचडीएफसी बैंक(HDFC Bank ) की एक शाखा में यह कहते हुए ताला लगा दिया कि बैंक प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को पलीता लगा रहा है। उनका आरोप है कि ठेली-रेहड़ी वालों के लिए आई 10 हजार रुपए की ऋण योजना में बैंक वाले दो हजार रुपए रिश्वत मांग रहे है।
इस पर लाभार्थियों द्वारा आज बैंक की शाखा के बाहर हंगामा किया जा रहा था। जिसके बाद विधायक एचडीएफसी बैंक पहुंचे। आरोप है कि विधायक से भी बैंक अफसरों ने अच्छा व्यवहार नहीं किया, इस पर विधायक तिलमिला गए और ताला लगाकर चाभी ले गए हैं।विधायक की इस कार्रवाई से बैंक कर्मियों और वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, कुछ देर बाद ही ताला खोल दिया गया।
नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजना को पलीता लगाने वाले बैंक और अधिकारी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। बैंक सरकार से मिलने वाली योजनाओं का लाभ गरीबों को नहीं देते, यह ठीक नहीं है।
यह पूरा मामला एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank ) की ट्रोनिका सिटी क्षेत्र स्थित ब्रांच का है दरअसल, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ठेली-रेहड़ी लगाने वालों को स्वरोजगार के लिए 10-10 हजार रुपए का लोन दिया जा रहा है। कुछ लोगों ने बताया कि इस बैंक के कर्मचारी लोन देने के नाम पर दो-दो हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे थे ग्राहकों ने सोमवार दोपहर को हंगामा करना शुरू कर दिया. लोगों ने आरोप लगाया कि इस बैंक ने पोर्टल पर आए 191 आवेदन फॉर्म में से सिर्फ एक व्यक्ति को रिश्वत लेकर लोन दिया है।
एचडीएफसी बैंक(HDFC Bank )बैंक द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के करीब तीन हजार से ज्यादा आवेदन पत्र निरस्त कर दिए गए हैं। 30 मार्च को गाजियाबाद डीएम राकेश कुमार सिंह ने इस पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया था कि HDFC बैंक में जमा पैसे को तुरंत अन्य किसी सरकारी बैंक में ट्रांसफर कराएं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?