उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर अति गंभीर योगी सरकार ने बुधवार को एक और बड़ी कार्रवाई की है। कार्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी अलंकृता सिंह( IPS Alankrita Singh ) को सरकार ने निलंबित कर दिया है। वह 20 अक्टूबर से अपने दफ्तर से बिना अधिकृत सूचना के गायब हैं। निलंबन की अवधि के दौरान वह पुलिस महानिदेश मुख्यालय से सबद्ध रहेंगी।
वह 6 महीने से बिना छुट्टी लिए अनुपस्थित चल रहीं हैं। सिर्फ यही नहीं, अलंकृता ( IPS Alankrita Singh ) लंदन में हैं। नियम के मुताबिक, उनको विदेश जाने के लिए सरकार से अनुमति लेनी होती है। लेकिन, उन्होंने न ही सरकार को इस बारे में सूचित किया और न ही अनुमति ली।2008 बैच की आईपीएस अधिकारी एसपी, महिला व बाल सुरक्षा संगठन (1090) के पद पर तैनात थीं। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में यह दूसरे आईपीएस अधिकारी के निलंबन की कार्रवाई है। इससे पूर्व अपराध नियंत्रण में नाकाम रहे गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार को 31 मार्च को निलंबन किया गया था।
उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि एसपी, महिला व बाल सुरक्षा संगठन अलंकृता सिंह ( IPS Alankrita Singh ) ने 19 अक्टूबर, 2021 की रात एडीजी, महिला व बाल सुरक्षा संगठन को वाट्सएप काल कर बताया था कि वह लंदन में हैं। जिसके बाद अलंकृता सिंह 20 अक्टूबर, 2021 से लगातार अनुपस्थित हैं।
बिना किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत कराये कार्यस्थल से अनुपस्थित रहने तथा बिना शासकीय अनुमति के विदेश यात्रा पर जाने का दोषी पाये जाने पर अलंकृता सिंह को निलंबित कर दिया गया है। गृह विभाग ने उनके निलंबन का आदेश जारी कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान वह डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध रहेंगी।
आदेश में कहा गया है कि आईपीएस अधिकारी अलंकृता सिंह ( IPS Alankrita Singh ) बगैर किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत कराए अपने कार्यालय में अनुपस्थित चल रही हैं। वह शासन की अनुमति के बगैर वह विदेश यात्रा पर चली गईं। यह अपने कार्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?