उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बांदा ( Banda ) जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब भाजपा नेत्री व जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर( Shweta Singh Gaur ) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। इंद्रा नगर स्थित आवास में उन्होंने साड़ी का फंदा बना कर फांसी लगा ली। बता दें कि श्वेता सिंह जिले के जसपुरा क्षेत्र के वार्ड 12 से भाजपा की जिला पंचायत सदस्य थीं। घटना के बाद से उनके पति दीपक सिंह गौर घर से नदारद हैं। उनका फोन भी बंद है। वो भी भाजपा नेता हैं। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। श्वेता सिंह ने बीती रात व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर लिखा था कि- घायल नागिन, घायल शेरनी और अपमानित स्त्री से हमेशा डरना चाहिए।
घटना स्थल का जायजा लेने पर पता लगा कि उन्होंने कमरे को बंद करके फांसी लगाई है। बताया जा रहा है कि उनके और पति के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के बीच समझौते की बात चल रही थी।आज भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, उससे अक्रोशित होकर उन्होंने यह कदम उठाया। मामला दर्ज करके शव को पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि श्वेता सिंह की मौत हत्या है या आत्महत्या यह पोस्टपार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
#bandapolice जसपुरा क्षेत्र से बीजेपी की जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर जी द्वारा अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। #spbanda द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के संबंध में वीडियो बाइट पुलिस अधीक्षक बांदा।@rangechitrakoot pic.twitter.com/7xc7QZFvNA
— Banda Police (@bandapolice) April 27, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?