उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मथुरा ( Mathura) जिले के नौहझील थाना क्षेत्र में आज प्रात: शुक्रवार को गांव मुबारकपुर में शादी समारोह के दौरान दुल्हन की हत्या कर दी गई। बताया गया है कि एकतरफा प्यार में एक युवक ने दुल्हन को गोली मारी है। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक गांव मुबारकपुर निवासी खूबीराम की बेटी काजल की शादी नोएडा के युवक से तय हुई थी। गुरुवार को बरात आई। धूमधाम से बरात चढ़ी और जयमाल हुई। इसके बाद वैवाहिक रस्में हो रही थीं।विवाह के मंडप पर दुल्हन बनी काजल फेरों के लिए बैठी थी। तभी एक युवक कमरे में घुस आया और उसको को गोली मार दी।
काजल की आंख के पास गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दुल्हन की हत्या से शादी समारोह में दहशत फैल गई। इस बीच आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मथुरा ( Mathura) एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। एकतरफा प्यार का मामला लग रहा है।
बताया गया है कि आरोपी युवक ने दुल्हन की हत्या से पहले अपने साथियों के संग पहले बरातियों को खूब धमकाया। उसके बाद आरोपियों ने वरमाला के वक्त पथराव भी किया। आरोपी युवक गांव का ही रहने वाला बताया गया है।मथुरा ( Mathura) एसपी देहात ने बताया कि पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि अभी दुल्हन के परिवार के लोग काफी घबराए हुए हैं।
आज प्रात: थाना नौहझील क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुबारकपुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान काजल पुत्री खूबीराम की गोली मारकर हत्या कारित करने की घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मथुरा द्वारा दी गयी बाइट। pic.twitter.com/2BXGTCz9Un
— MATHURA POLICE (@mathurapolice) April 29, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?