उत्तर प्रदेश के इटावा (Etawah )जिले में 30 किमी पूर्व में स्थित न्यू इकदिल स्टेशन से पहले डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर कानपुर से नई दिल्ली जा रही कोयला लदी मालगाड़ी ( Goods Train )शनिवार की सुबह पटरी से उतर गई। 13 कोयला वैगनों(Coal Wagons) के पलटने से रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया और डीएफसी रेल रूट पर आवागमन ठप हो गया है। हादसे की जानकारी के बाद रेलवे के उच्चाधिरियों समेत तकनीकी टीम पहुंच गई है।
इटावा (Etawah )जिले में शनिवार को न्यू इकदिल स्टेशन से पहले मेढी दूधी गांव के पास से कोयला लदी मालगाड़ी ( Goods Train )तेजी से गुजर रही थी। मालगाड़ी का एक वैगन का पहिया कई किलोमीटर पहले से आवाज कर रहा था। यहां से गुजरने के दौरान वैगन पटरी से उतर गया और मालगाड़ी दो हिस्सों में बट गई। इंजन के साथ कुछ डिब्बे आगे की तरफ चले गए, जबकि पीछे के डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए। हादसे की सूचना मिलते ही भरथना थाना प्रभारी कृष्ण लाल पटेल मौके पर पहुंचे और रेलवे के अफसरों को जानकारी दी। कुछ ही देर बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तकनीकी टीम पहुंच गई। कानपुर और टूंडला से सहायता ट्रेन भी मंगाई गई है।
इटावा में डीफसी रूट पर पहला हादसा नहीं है बल्कि ट्रैक पर मालगाड़ियों के संचालन के बाद लगातार तीसरी दुर्घटना है इससे पहले 23 अगस्त में जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम भारद्वाजपुरा के पास रेलवे ट्रैक फ्रेट कॉरिडोर की डाउनलाइन पर गाजियाबाद से कानपुर जा रही मालगाड़ी ( Goods Train ) ट्रैक पर पलट गई थी। हादसे में मालगाड़ी के 17 वैगन क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस हादसे में करीब आधा किमी तक रेलवे ट्रैक पूरी तरह उखड़ गया था और आठ वैगन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके बाद 20 सितम्बर को चूने के पत्थर (Limestione) से लदी मालगाड़ी ( Goods Train)बोकार स्टील प्लांट झारखंड जा रही थी,तभी इसकी कई बाोगियां वैदपुरा थाना क्षेत्र के महोला गांव के पास 44 बोगियां पटरी से उतर गईं थी । इस घटना में वहां मौजूद 14 साल के लड़के की मौत हो गई थी । अब कोयला से लदी मालगाड़ी पलटने की तीसरी घटना है ।
UP | One coal-loaded goods train running towards Kalanaur in Haryana has derailed at the new Ekdil (EKL) Railway Station of the Eastern Dedicated Freight Corridor (DFC) at 11.10am today. The station is located about 30 km east of Etawah. pic.twitter.com/FbeUj88IcJ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 30, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?