उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के जौनपुर (Jaunpur) जिले में रविवार को भौतिक विज्ञान विषय की प्रायोगिक परीक्षा के दौरान दो छात्र गुटों में हुई झड़प देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक गुट के समर्थन में जुटे दबंगों ने 12 के एक छात्र मिथिलेश यादव को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। घटना छात्र के परिजनों में कोहराम मचा है तो वहीं प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है। प्रकरण में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।
जौनपुर (Jaunpur) जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव स्थित रामरूप सर्वोदय इंटर कॉलेज में रविवार को भौतिक विज्ञान की परीक्षा थी। बयालसी गर्ल्स इंटर कॉलेज जलालपुर के 241 विद्यार्थियों का रामरूप सर्वोदय इंटर कॉलेज में था। प्रधानाचार्य लल्लू राम यादव ने बताया की करीब साढ़े नौ बजे फाइल देखने को लेकर छात्रों में विवाद हो गया।
इसके बाद गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह को फोन कर सूचित किया। कहा कि आपके विद्यालय के छात्रों ने आपस में विवाद किया है। सूचना पर दो-तीन शिक्षक कॉलेज पहुंचे और सभी को शांत कराकर प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू कराई। दोपहर 12 बजे अचानक 20 से 25 युवक कॉलेज परिसर में दाखिल हुए।वहां उपस्थित शिक्षकों को गाली देते हुए छात्रों में से मिथिलेश यादव (18) पुत्र उपेंद्र यादव निवासी नेवादा भक्ता को पकड़ लिया। क्लास से घसीटकर बाहर लाया और लाठी-डंडे हमला बोल दिया। वह बचाओ-बचाओ चिल्लाता रहा लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई कि उन युवकों से भिड़े।
थाना जलालपुर अंतर्गत घटित घटना के संबंध में परिजन की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, अन्य अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। उक्त के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर की बाईट। pic.twitter.com/gb1inVsxfN
— Jaunpur police (@jaunpurpolice) May 1, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?