जयपुर ( Jaipur ) के प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकुल गोयल( Dr. Mukul Goyal ) ने आत्महत्या कर ली। उनके पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि मैं अपने जीवन को खत्म कर रहा हूं, इसके लिए किसी को परेशान न किया जाए।
पुलिस ने बताया कि नित्यानंद नगर चित्रकूट नगर निवासी 44 साल के डॉ. मुकुल गोयल ( Dr. Mukul Goyal )ने सुसाइड किया है। डॉ. मुकुल जगतपुरा स्थित एशियन कैंसर हॉस्पिटल में कैंसर विशेषज्ञ थे। उनकी पत्नी डॉ. जूही राजापार्क स्थित एक हॉस्पिटल में डॉक्टर है। राजा पार्क स्थित मकान में डॉ. जूही अपने 8 साल के बेटे के साथ रहती हैं।सोमवार को उनका शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। सबसे पहले घर में काम करने वाली नौकरानी ने उनका शव देखा तो पड़ोसियों को सूचना दी।
दोपहर करीब 12 बजे नौकरानी घर में झाड़ू-पोंछा करने पहुंची। डॉ. मुकुल ( Dr. Mukul Goyal )के कमरे से निकलकर नीचे नहीं आने पर उसे शक हुआ। घर की साफ-सफाई के बाद डॉ. मुकुल के रूम में गई। बिस्तर पर डॉ. अचेत पड़े थे। हाथ में ड्रिप लगी हुई थी। काफी आवाज देने के बाद भी नहीं उठे तो अनहोनी की आशंका पर पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों ने डॉ. मुकुल को चेक किया। उनमें अब जान नहीं बची थी। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को एसएमएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।डॉ. मुकुल गोयल रविवार रात को हॉस्पिटल से चित्रकूट स्थित घर लौटे थे। देर रात उन्होंने बेहोशी की दवाई का ओवर डोज बनाया। कमरे में बेड पर हाथ में कैनुला लगाकर ड्रिप में बेहोशी की दवा ले ली।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा है कि मैं अपने जीवन को खत्म कर रहा हूं, इसके लिए किसी को परेशान न किया जाए। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?