उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के ललितपुर ( Lalitpur ) में थाने में किशोरी के साथ रेप के आरोपी एसएचओ को बुधवार शाम प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है।सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई एक किशोरी के साथ पाली के थानाध्यक्ष ने थाना परिसर में बने अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। एसओ के कहने पर किशोरी की मौसी ही उसे थाने में लेकर पहुंची थी। चाइल्ड लाइन में काउंसलिंग के बाद घटना का खुलासा हुआ। एसपी ने थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। एसओ समेत चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में ललितपुर ( Lalitpur ) एसएचओ तिलकधारी सरोज को पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आरोपी एसएचओ के फोन की लोकेशन प्रयागराज में मिली थी।
कानपुर जोन के एडीजी भानु भास्कर ने दुष्कर्म मामले में एसओ की संलिप्तता के बाद पूरे पाली थाने को लाइन हाजिर कर दिया। बुधवार सुबह एडीजी ने यह आदेश जारी किया। उन्होंने डीआईजी जोगेंद्र कुमार को पूरे मामले की जांच सौंपते हुए 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। थाने के जो स्टाफ लाइन हाजिर किए गए हैं उनमें 6 एसआई, 6 हेड कांस्टेबल, 10 आरक्षी, 5 महिला आरक्षी, 1 चालक और 1 फालोवर शामिल हैं।
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में डीआईजी ने एसपी झांसी विवेक त्रिपाठी को जांच में लगाया है। वह बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे और किशोरी और आरोपी महिला से पूछताछ की।
थाना पाली अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की षड्यंत्रकारी आरोपी महिला को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां उसकी डॉक्टरी जांच करा रही है। आरोपी महिला से भी एसपी झांसी ने पूछताछ की है। इससे पहले किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। पुलिस ने इस घटना में अब महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं।
ललितपुर( Lalitpur )एसपी निखिल पाठक ने बताया कि इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएचओ को निलंबित कर लाइन में अटैच किया गया था, लेकिन वह फरार हो गया। देर शाम उसे प्रयागराज से पकड़ लिया गया है।
— LALITPUR POLICE (@lalitpurpolice) May 4, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?