नए शिक्षा सत्र के लिए अलीगढ़ (Aligarh ) के राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय( Raja Mahendra Pratap University) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए समय से दाखिले, पढ़ाई और परीक्षा कराने का शैक्षणिक कलेंडर तैयार कर लिया गया है।
स्नातक कक्षाओं के पहले सेमेस्टर में दाखिले के लिए एक से लेकर 30 जून तक ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन कराए जाएंगे। एक जुलाई से 15 जुलाई तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसी के बाद 16 जुलाई से विश्वविद्यालय से संबद्ध अलीगढ़, एटा, कासंगज और हाथरस जिलों के डिग्री कालेजों में पढ़ाई शुरू हो सकेगी। यह फैसला शनिवार को कुलपति प्रो. चंद्रशेखर की अध्यक्षता में हुई कार्य परिषद की बैठक में लिया गया।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय ( Raja Mahendra Pratap University) के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर का कहना है कि स्नातक की पढ़ाई शुरू होने के बाद इसी साल नवंबर में पहले सेमेस्टर की परीक्षा कराने के बाद दिसंबर के महीने में दूसरे सेमेस्टर की कक्षाएं लगाई जाएंगी। इसके बाद अप्रैल में दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा कराकर जून के पहले सप्ताह में परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इन सभी व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारी सौंप दी गईं हैं। संबद्ध कालेजों को भी कुलसचिव महेश कुमार की ओर से निर्देश दे दिए गए हैं।
दूसरे सेमेस्टर के लिए भी राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारी कर ली है। इसके लिए मई के महीने में ही कक्षाएं शुरू करा दी जाएंगी। पूरे प्रयास होंगे कि 30 जुलाई को कोर्स पूरा हो जाए। जिसके बाद जुलाई के अंतिम सप्ताह में दूसरे सेमेस्टर के पेपर करा दिए जाएं। इसी के साथ-साथ अन्य सेमेस्टर की पढ़ाई के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
प्रश्नपत्र के लिए बनाई समिति
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय ( Raja Mahendra Pratap University) प्रशासन ने कोर्स डिजायन करने के साथ-साथ सभी विषयों के प्रश्नपत्र तैयार करने के लिए पाठ्यक्रम समिति बनाई है। विषय बार बनाई गई यह समिति सभी विषय विशेषज्ञों को प्रश्नपत्र तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपेंगी। समय – समय पर इन प्रश्नपत्रों के बारे में कुलसचिव की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी समीक्षा करेगी।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय कार्य परिषद की बैठक में संबद्ध कालेजों में नए पाठ्यक्रम शुरू कराने के बारे में भी फैसला लिया गया। कौन कौन से पाठ्यक्रम अगले शिक्षा सत्र से शुरू कराए जाए, इस बारे में भी कार्य समिति विशेषज्ञों से वार्ता करके निर्णय लेगी।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत