उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami ) ने सोमवार को चंपावत उपचुनाव( Champawat assembly by-elections) के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। श्याम पांडे सीएम धामी के प्रस्ताव श्याम पांडे बने। वहीं सीएम के लिए सीट छोड़ने वाले पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी भी पूरी प्रक्रिया के दौरान उनके साथ दिखे।
सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami ) के नामांकन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरस्त उत्साह देखने के लिए मिल रहा है। नामांकन से पहले सीएम ने पत्नी के साथ चकरपुर बनखंडी महादेव शिव मंदिर सुबह पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। इस के बाद सीएम ने रोड शो किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्या समेत कई विधायक और वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami ) सुबह नौ बजे चंपावत के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने टनकपुर बनबसा में सबसे पहले रोड शो किया। इसी बीच तजगह-जगह समर्थकों व आम लोगों ने उनका स्वागत किया। सीएम ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इस बीच वह लोगों से जनसंपर्क भी करते रहे। लंबा रोड शो करने के बाद सीएम चंपावत तहसील पहुंचे और यहां नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन दाखिल करते ही उनके समर्थकों ने जोर शोर से उनके समर्थन में नारेबाजी की।जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत गुरु गोरखनाथ की भूमि है। उन्होंने बताया कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान कहा था कि वह चंपावत गुरु गोरखनाथ के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि गोलज्यू सर्किट को विकसित किया जाएगा। सीएम धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो प्यार और आशीर्वाद मुझे जनता से मिला है वह अभूतपूर्व है। मुझे यकीन है कि आगे भी जनता से मुझे यह प्यार मिलता रहेगा। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हित में अहम फैसले ले रही है। जनता को इसका लाभ मिले इसके भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।
Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami files his nomination for the Champawat assembly by-elections. pic.twitter.com/BUoUle5oCS
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 9, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?