राजस्थान( Rajasthan ) के भरतपुर (Bharatpur ) में बीती रात दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प के बाद तनाव बढ़ गया है। हिंसा के बाद कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, बुध की हाट क्षेत्र में सोमवार की देर रात दो समुदाय आपस में भिड़ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों ने जमकर एक दूसरे पर पत्थर और कांच की बोतलों से हमला कर दिया। हमले में एक राहगीर घायल हो गया।
भरतपुर (Bharatpur ) में घटना करीब रात 11 बजे की है। जानकारी के अनुसार 2013 में भी दोनों समुदायों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी मामले के पांच आरोपी सोमवार को बरी होकर घर आए थे। ऐसे में वे लोग जश्न मना रहे थे। आरोप है कि उन्होंने डीजे और ढोल बजवाए और दूसरे पक्ष को चैलेंज किया। उसके बाद उन्होंने दूसरे पक्ष के घरों पर कांच की बोतलें फेंकना शुरू कर दिया। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने भी पत्थरबाजी की। दोनों पक्षों में करीब आधा घंटे तक पत्थरबाजी हुई।
एक युवक ने गोविंद नगरी स्थित एक धार्मिक स्थल पर भी पथराव कर दिया। पथराव के बाद एक गुट के लोग एकत्रित हो गए और दो बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना पाकर एसपी श्याम सिंह, भरतपुर (Bharatpur ) में पुलिस ने 15 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं एहतियातन पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पांच थानों का पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात है।
करीब रात 10.30 बजे भरतपुर शहर में बुध की हाट क्षेत्र में पथराव हुआ, जिसमें कोई चोटग्रस्त भी हुआ है। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों से कुल 15 लोगों को पकड़ा गया है। मौके पर पुलिस तैनात है, अब इलाके में शांति है: श्याम सिंह, एसपी, भरतपुर pic.twitter.com/2KC4DOs9Qx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2022


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत