जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के बड़गाम ( Budgam ) जिले में गुरुवार को आतंकियों ने तहसीलदार कार्यालय में घुसकर कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट (Rahul Bhat )को गोली मार दी। इससे वह लहूलूहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। अचानक हुई दफ्तर में फायरिंग से कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। आतंकियों के मौके से फरार होने के बाद अन्य ने घायल कर्मचारी राहुल भट को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।
इसके बाद उन्हें श्रीनगर रेफर कर दिया गया। जहां उन्होंने कुछ देर चले उपचार के बाद दम तोड़ दिया। आतंकी वारदात के बाद सुरक्षाबल बड़गाम ( Budgam ) तहसीलदार कार्यालय में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दहशतगर्दों की तलाश की जा रही है।
इससे पहले सात मई को श्रीनगर शहर में आतंकियों ने पुलिसकर्मी की हत्या कर दी। वह पुलिस नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन 112 में ड्राइवर के रूप में तैनात थे। घटना के बाद आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन आतंकियों का सुराग नहीं लगा।
शनिवार सुबह बाइक से जा रहे कांस्टेबल गुलाम हसन को आतंकियों ने सफाकदल इलाके में आइवा पुल के पास निशाना बनाकर गोली मारी। गोली लगते ही वह बाइक से गिर पड़े। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले।
खून से लथपथ पुलिसकर्मी को तत्काल शेर-ए-कश्मीर चिकित्सा विज्ञान संस्थान (स्किम्स) पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने देर शाम दम तोड़ दिया।
#Terrorists fired upon one employee namely Shri Rahul Bhat from #minority community in Tehsildar office Chadoora, #Budgam. He has been shifted to hospital.@JmuKmrPolice
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) May 12, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?