कटरा( Katra ) से जम्मू जा रही माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों से भरी चलती बस में नोमाई के पास अचानक धमाका हुआ और उसमें आग लग गई। इस भीषण हादसे में एक मासूम समेत चार यात्रियों की झुलस कर मौत हो गई है। जबकि 22 यात्री झुलसने से जख्मी हो गए हैं। इनमें से चौदह को कटड़ा के नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी का इलाज कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में चल रहा है। धू-धू कर जलती बस की आग को बुझाने में दमकल कर्मियों और पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बस में वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु भी मौजूद थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस नंबर जेके14/1831 यात्रियों को भरकर कटरा( Katra ) से चली। अभी वह करीब एक-डेढ़ किलोमीटर ही आगे बढ़ी होगी कि बस में अचानक धमाका हुआ और देखते ही देखते बस आग के गोले में तब्दील हो गई। यह सब इतना जल्दी हो गया कि बस में सवार यात्रियों को भागने का मौका नहीं मिल सका। घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई। कटड़ा से दमकल कर्मी, पुलिस दल और एंबुलेंस को बुलाया गया। बहुत मुश्किल से बस में सवार सभी यात्रियों को निकाला गया।
जब तक आग को नियंत्रित कर यात्रियों को वहां से निकाला गया, तब तक एक बच्चा समेत चार यात्रियों की झुलसकर मौत हो चुकी थी और 22 यात्रियों को एंबुलेंस में डालकर पहले कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में पहुंचाया गया। वहां से चौदह यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए कटड़ा( Katra ) स्थित नारायणा अस्पताल शिफ्ट किया गया। घटना स्थल नोमाई से लेकर अस्पताल तक अफरातफरी मची हुई है। मृतक और घायल कहां-कहां के रहने वाले हैं, अभी इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस हादसे में पीड़ितों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन को 5-5 लाख और घायलों को 1-1 लाख रुपए की मदद मिलेगी।
#UPDATE | J&K: Out of the injured two more succumbed to their injuries, taking the death toll to 4 persons.
A local bus from Katra to Jammu caught fire near Kharmal about 1.5 km from Katra.
— ANI (@ANI) May 13, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?