संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नहयान( Sheikh Khalifa bin Zayed Al Nahyan ) का निधन हो गया है। बिन जायद अल नाहयान ने 3 नवंबर, 2004 से संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के रूप में कार्य किया था।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, सरकार ने खलीफा ( Sheikh Khalifa bin Zayed ) के देहांत की पुष्टि कर दी है। देश में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। तीन दिन तक सभी सरकारी दफ्तर और मिनिस्ट्री बंद रहेंगी। इनमें प्राईवेट सेक्टर भी शामिल है।
उनके शासनकाल में संयुक्त अरब अमीरात में तेजी से विकास हुआ है साथ ही वापस देश लौटने वाले लोगों के लिए सभ्य जीवन सुनिश्चित हुआ है। राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के बाद शेख खलीफा ने यूएई के नागरिकों और निवासियों की समृद्धि को केंद्र में रखते हुए संतुलित और सतत विकास हासिल करने के लिए अपनी पहली रणनीतिक योजना शुरू की थी।
यूएई (UAE) के राष्ट्रपति के रूप में उनका मुख्य उद्देश्य उनके पिता शेख जायद द्वारा निर्धारित मार्ग पर चलना जारी रखना था। उनका कहा था कि पिता की विरासत भविष्य में हमारा मार्गदर्शन करने वाली शक्ति बनी रहेगी, एक समृद्ध भविष्य जहां सुरक्षा और स्थिरता शासन करेगी। शेख खलीफा ने तेल और गैस क्षेत्र और उद्योगों के विकास को आगे बढ़ाया जिसने देश के आर्थिक विविधीकरण में बड़ा योगदान दिया है।
उन्होंने उत्तरी अमीरात की जरूरतों का अध्ययन करने के लिए पूरे संयुक्त अरब अमीरात में व्यापक दौरे किए। इसके बाद उन्होंने आवास, शिक्षा और सामाजिक सेवाओं से संबंधित कई परियोजनाओं के निर्माण के निर्देश दिए।
UAE president Sheikh Khalifa bin Zayed dies – WAM agency https://t.co/XEBmUP7WFT pic.twitter.com/ePAzATFouJ
— Reuters (@Reuters) May 13, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?