कटरा( Katra ) के पास माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों से भरी बस में धमाके के बाद लगी भीषण आग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बस में हुए धमाके में किसी विस्फोटक के इस्तेमाल की बात अभी सामने नहीं आई है, लेकिन एनआईए के विशेष दस्ते ने जांच के लिए सैंपल लिए हैं।
शनिवार को विस्फोटक जांच से जुड़े एनआईए विशेषज्ञों की विशेष टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। दोपहर बाद मौके पर पहुंची एनआईए टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक मौके का बारीकी से निरीक्षण किया। जिला पुलिस की ओर से एनआईए विशेषज्ञों को हादसे का ब्योरा दिया गया।अधिकारियों के मुताबिक, विस्फोटक को लेकर विशेष रूप से प्रशिक्षित एनआईए टीम ने दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घटनास्थल का दौरा किया और नमूने एकत्र किए।
निरीक्षण करने के बाद एनआईए टीम ने कुछ सैंपल लिए हैं।कटरा( Katra ) -जम्मू रूट की बस ने तीन किलोमीटर का सफर ही तय किया था। घायलों और स्थानीय लोगों के अनुसार बस में जोरदार धमाके के बाद आग लग गई थी, जिसमें चार लोग जिंदा जल गए, जबकि 26 अन्य घायल हो गए।
कटरा( Katra ) हादसे में मारे गए चार लोगों में शामिल दो महिलाओं के शव शनिवार को उनके परिजनों के हवाले कर दिए गए। इनमें मीना देवी (42) निवासी गांव मगल पमोटा, कटड़ा और लक्ष्मी (35) निवासी जिला बाराबंकी (यूपी) के पैतृक स्थानों को भेजे गए। इस बीच जीएमसी जम्मू में शनिवार को पांच घायलों को छुट्टी दे दी गई, जबकि 21 का उपचार जारी है।
घायलों में कई छोटे बच्चे शामिल हैं। इनमें एक परिवार के साथ उनके संपर्क में बीस सदस्य इसी बस में सफर कर रहे थे, जिसमें अधिकांश घायल हुए हैं। घायलों का कहना था कि बस में अचानक धमाके के बाद आग लग गई थी।
जीएमसी जम्मू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एडी सिंह का कहना है कि पांच घायलों को छुट्टी दी गई है और बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत