त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ( Biplab Kumar Deb ) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा आज राज्यपाल को सौंपा। कल बिप्लब देब ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, लेकिन आज इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया।त्रिपुरा में कई भाजपा विधायक बिप्लब देब से नाराज चल रहे थे और इसकी गूंज हाईकमान तक भी पहु्ंची थी।
राज्य के नए मुख्यमंत्री के चुनाव को लेकर भाजपा में मंथन चल रहा है। इसको लेकर आज शाम 8 बजे होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें नए सीएम का चुनाव होगा। बता दें कि 2018 में बिप्लब देब राज्य के सीएम बने थे।
इस्तीफा सौंपने के बाद बिप्लब देब ( Biplab Kumar Deb )ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेरी बात हुई है। मैंने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। मुझसे इस्तीफा देने को कहा तो मैंने दे दिया। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, उसकी तैयारियों में मैं लगूंगा। भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को मजबूत करने का काम करता रहूंगा।
गौरतलब है कि अगले साल त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच राज्य में तृणमूल कांग्रेस भी काफी सक्रिय नजर आ रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि चुनाव से पहले भाजपा ने पार्टी को मजबूत करने के लिए राज्य की कमान नये चेहरे को सौंपने का कदम उठाया है।
बिप्लब कुमार देब( Biplab Kumar Deb ) के इस्तीफे के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव ने कहा, “भाजपा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव के नेतृत्व में त्रिपुरा में बीते 4 सालों में स्थिरता, शासन, प्रशासन और विकास की दृष्टि से काफी अच्छे कार्य हुए हैं।”
उन्होंने कहा कि बिप्लब देब का त्रिपुरा में सरकार बनाने से पहले पार्टी संगठन में प्रभावी योगदान रहा है। पार्टी के संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी भूमिका को बढ़ाने के लिए, आज सीएम बिप्लब देब ने अपना त्याग पत्र राज्यपाल को सौंपा है।
भूपेंद्र यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज शाम 8 बजे विधायक दल की बैठक होगी और नये चेहरे का चुनाव किया जाएगा। मालूम हो कि त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन में भाजपा के 36 विधायक हैं। वहीं इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के 8 विधायक हैं।
Tripura Chief Minister Biplab Kumar Deb tenders his resignation to Governor Tripura Governor Satyadeo Narain Arya. pic.twitter.com/T64nFGgOny
— ANI (@ANI) May 14, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?