आगरा (Agra ) के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नुनिहाई स्थिति अतुल ग्रुप( Atul Group) की फैक्टरी में रखा ऑक्सीजन सिलेंडर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में एक युवक के चिथड़े उड़ गए, जबकि दो घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। हादसे के बाद फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।अब बताया जा रहा ये सिलेंडर ऑक्सीजन का नहीं कार्बन डाई ऑक्साइड का था।
एत्माद्दौला क्षेत्र की नुनिहाई में स्थित अतुल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज (Atul Group Of Industries ) की फैक्टरी में शनिवार सुबह 10:30 बजे एक डीसीएम सिलेंडर लेकर पहुंची थी। डीसीएम गेट के पास ही खड़ी थी। मजदूर अंदर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक डीसीएम में रखा एक ऑक्सीजन सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। सिलिंडर के टुकड़े 200 मीटर की दूरी तक बिखरे दिखे।
इसकी चपेट में आए एत्मादपुर निवासी 28 वर्षीय रुपेश यादव के चिथड़े उड़ गए। उसका एक हाथ 500 मीटर दूर स्थित दुर्गा नगर में जा गिरा। रूपेश फैक्ट्री के बराबर कारखाने के गेट पर पड़ी चंबल सेंड को बाल्टी से भरकर अंदर स्थित टब में डाल रहा था हादसे में दो मजदूर और घायल हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। हर्ष पुत्र धर्मेंद्र निवासी बांस बादाम भी घायल हो गया। वहीं साथ में एक अन्य मजदूर भी बुरी तरीके से घायल हो गया जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है ।
अतुल ग्रुप( Atul Group) की फैक्टरी में तेज धमाके से आसपास के लोग भी दहशत में आ गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा का कहना है कि सिलेंडर फटने से हादसा हुआ है। जांच की जा रही है।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अतुल ग्रुप की फैक्टरी में सिलिंडर को मेटाडोर से उतारते समय हादसा हुआ है। सिलिंडर फट जाने से एक मजदूर की मौत हुई। दो घायल हैं। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जाएगी। अग्निशमन विभाग और फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को मौके पर भेजा गया था। घटना के सभी पहलुओं को देखा जा रहा है। फैक्टरी में सिलिंडर किस कंपनी से आए थे, यह भी पता किया जाएगा। सिलिंडर पर फैक्टरी का नाम लिखा होता है। फैक्टरी प्रबंधक और मैनेजर अभी सामने नहीं आए हैं। उनसे भी पूछताछ की जाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?