हरियाणा (Haryana ) के जींद(Jind ) में मंगलवार सुबह गांव कंडेला के निकट जींद-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर टाटा एस गाड़ी तथा ट्रक के बीच हुई आमने सामने की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 17 लोग घायल हो गए। मृतक और घायल हरिद्वार में अस्थियां विसर्जन कर घर लौट रहे थे। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार हिसार के नारनौंद गांव के प्यारे लाल की मौत हो गई थी। उसके परिजन फूल चुनने के बाद परिवार के 23 लोग उनको सोमवार को गंगा में प्रवाहित करने हरिद्वार गए थे। मंगलवार सुबह सभी लोगअस्थियां विसर्जन करके वापस लौट रहे थे कि जींद (Jind ) के कंडेला में लक्ष्य मिल्क प्लांट के पास उनकी पिकअप गाड़ी को ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी।
हादसे में नारनौंद निवासी चन्नो (45), शीशपाल (39), अंकुश (15), धन्नों (70), सूरजी (65) और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। जो पंजाब का रहने वाला है। इसके अलावा टाटा एस में सवार 17 लोग भी घायल हो गए। हादसे मे जिस प्यारे लाल की अस्थि विसर्जन करने परिजन गए थे, उसकी पत्नी सुरजी देवी की भी मौत हो गई है।
घटना की सूचना पाकर जींद (Jind )सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों और घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
कंडेला गांव के पास ट्रक और पिकअप वैन का एक्सिडेंट हुआ। वैन में 23 यात्री सवार थे जिसमें 6 लोगों की मृत्यु हो गई। अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया। अभी किसी व्यक्ति ने बयान नहीं दिया है, बयान देने के बाद मामला दर्ज़ कर कार्रवाई करेंगे: दिनेश कुमार, सदर थाना प्रभारी, जींद pic.twitter.com/BmbdVC44Bp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 24, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?