तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) भाजपा के दलित नेता एससी/एसटी विंग( BJP’s SC/ST leader ) के जिला अध्यक्ष बालचंद्र ( Balachandar ) को राजधानी चेन्नई (Chennai) के चिंताद्रिपेट इलाके में तीन अज्ञात हमलावरों ने चाकुओं से गोदकर मार डाला । हमलावरों ने बालाचंद्रन पर सैकड़ों बार चाकू से वार किया था। मृतक बालचंद्रन को राज्य सरकार द्वारा एक निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) प्रदान किया गया था क्योंकि उन्हें कई बार बदमाशों ने धमकी दी थी।
रात बालचंद्र ( Balachandar ) (30)अपने पीएसओ बालकृष्णन के साथ समिनायकन स्ट्रीट गए थे और वहां अपने कुछ दोस्तों से बात कर रहे थे, इसी दौरान पीएसओ बालकृष्णन पास की एक चाय की दुकान पर चाय पीने चले गए।ठीक उसी समय तीन लोगों ने उन्हें घेर लिया और चाकू मारकर बेरहमी से उनकी हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति बालाचंद्रन की हत्या करने आए थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। चेन्नई के पुलिस आयुक्त शंकर जीवाल ने कहा कि बालचंद्र ( Balachandar ) हत्या पिछली दुश्मनी का मामला लग रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना के बारे में बताया है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। मैं यहां यह देखने आया हूं कि कहीं कोई चूक तो नहीं हुई। बीजेपी ने तमिलनाडु पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
इस बीच, मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारी हत्या स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। तमिलनाडु में विपक्ष के नेता ए.आई.डी.एम.के. के पलानीस्वामी ने राज्य पुलिस की नाकामी का कड़ा विरोध किया। पलानीस्वामी ने ट्विटर पर लिखा कि ”20 दिनों में, 18 हत्याओं की खबरें हैं। इस तरह की घटनाओं ने राजधानी को एक जानलेवा शहर में बदल दिया है, जिससे कानून-व्यवस्था बाधित हो रही है और लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।”
Tamil Nadu | BJP’s Central Chennai SC/ST wing president Balachandran was killed by three unknown people in Chintadripet. Further investigation is underway: Police Officials
— ANI (@ANI) May 24, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?