बंगाली मॉडल और अभिनेत्री (Actress ) बिदिशा डे मजूमदार( Bidisha De Majumdar )ने आत्महत्या कर ली है। बुधवार की शाम को दमदम के नागरबाजार में 21 साल की मॉडल बिदिशा के शव को उनके अपार्टमेंट में फंदे से लटका पाया गया। डेढ़ महीने पहले ही बिदिशा इस फ्लैट में शिफ्ट हुई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिदिशा के अपार्टमेंट से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
बिदिशा डे मजूमदार ( Bidisha De Majumdar )की फैमिली और उनके फ्रेंड्स ने बताया है कि उनके रिलेशनशिप में कोई परेशानी चल रही थी, जिस वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। उभरती मॉडल और एक्ट्रेस की आत्महत्या की खबर से बंगाली इंडस्ट्री में हर किसी को हैरान कर दिया है।
एक्ट्रेस के करीबी दोस्तों में से एक ने बिदिशा ( Bidisha De Majumdar )के साथ कुछ गलत होने का संदेह होने पर स्थानीय पुलिस को फोन किया था। उनके फोन करने के बाद पुलिस अपार्टमेंट में पहुंची और एक्ट्रेस को फांसी पर लटका हुआ पाया, इसके बाद उन्हें फ्लैट का दरवाजा तोड़ना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है और इसमें बिदिशा ने कथित तौर पर अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
बिदिशा के माता-पिता ने पहले ही कोलकाता ( Kolkata ) के नागरबाजार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी है और अब यह एक अप्राकृतिक मौत का मामला है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आज आने की उम्मीद है। एक्ट्रेस के करीबी दोस्तों के मुताबिक, बिदिशा ने 2019 में फ्रीलांस मॉडलिंग शुरू की और तब से ही वे नागरबाजार अपार्टमेंट में अकेली रहती थीं। हालांकि, कुछ लोग कह रहे हैं कि वह काफी समय से उदास थीं और कथित तौर पर उसने अपने दोस्तों से कहा था कि अगर कुछ नहीं बदला तो वह अपना जीवन समाप्त कर लेंगी। हालांकि, बिदिशा को अपनी प्रोफेशनल लाइफ में कोई दिक्कत नहीं थी। क्योंकि उन्हें लगातार काम मिल रहा था। लेकिन, वे अपने रिलेशनशिप के कारण परेशान चल रही थीं। बिदिशा डे मजूमदार ने 2021 में अर्निबेद चट्टोपाध्याय की शॉर्ट फिल्म ‘भार- द क्लाउन’ से डेब्यू किया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?