उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर ( Shahjahanpur )के थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला तारीन टिकली निवासी भाजपा नेता व राष्ट्रीय गोरक्षक संघ की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ममता तिवारी( BJP leader Mamta Tiwari )ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वह राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने चबूतरे पर गंभीर हालत में मंगलवार रात को पड़ी मिली थीं। पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर संचालक और आशा कार्यकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने नटराज मेडिकल स्टोर के स्वामी रामजी मिश्रा निवासी दनियापुर थाना आरसी मिशन और आशा कार्यकर्ता अनीता से ममता तिवारी( Mamta Tiwari )का विवाद हो गया था। मेडिकल स्टोर में एक्सपायरी दवा वापस करने को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों ने ममता को पीटा था। इससे आहत होकर ममता ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अपनी मां की मौत से बेटे हर्ष तिवारी और उत्कर्ष तिवारी गमजदा हैं।
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य 48 वर्षीय ममता तिवारी ( Mamta Tiwari )ने मंगलवार रात आठ बजे अपनी सहेली आकांक्षा को फोन कर बेटे उत्कर्ष के साथ बुलाया था। उनकी सूचना पर परिजन पहुंचे तो ममता राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने चबूतरे पर गंभीर हालत में मिली थी। रात करीब नौ बजे उन्हें भर्ती कराया गया। रात करीब एक बजे उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार दोपहर मामले में गोरक्षक संघ की महिला पदाधिकारी तिलहर की सिंह कॉलोनी निवासी रीना सक्सेना ने चौक कोतवाली में तहरीर दी।
भाजपा नेत्री ममता तिवारी ( Mamta Tiwari ) की मौत के बाद से मेडिकल स्टोर संचालक फरार गया। उसका स्टोर भी पूरे दिन बंद रहा। पुलिस भी कई बार मेडिकल स्टोर पर पहुंची, लेकिन वहां ताला लटका मिला।ममता तिवारी की सांसों की डोर टूटने से पहले एक वीडियो भी बनाया गया था। वीडियो राजकीय मेडिकल कॉलेज के वार्ड का है। इसमें ममता तिवारी मेडिकल स्टोर संचालक व आशा पर मारपीट का आरोप लगा रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?