दिल्ली ( Delhi ) में कुत्ता घुमाने के लिए त्यागराज स्टेडियम( Thyagraj Stadium ) खाली करवाने वाले आईएएस संजीव खिरवार पर कार्रवाई हुई है। उनका ट्रांसफर लद्दाख कर दिया है। वहीं उनकी पत्नी रिंकू दुग्गा का तबादला कर अरुणाचल प्रदेश भेज दिया गया है। संजीव 1994 बैच के अधिकारी हैं, जो फिलहाल दिल्ली में रेवेन्यू कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। दिल्ली के सारे डीएम उनके अंडर में काम करते हैं।
आईएएस संजीव खिरवार और उनकी पत्नी रिंकू दुग्गा द्वारा दिल्ली त्यागराज स्टेडियम( Thyagraj Stadium )में सुविधाओं के दुरुपयोग के संबंध में एक समाचार रिपोर्ट के कुछ घंटों बाद गृह मंत्रालय ने दोनों पर कार्रवाई की है। मंत्रालय ने एजीएमयूटी कैडर के दोनों आईएएस अधिकारियों संजीव खिरवार और रिंकू दुग्गा का तबादला कर दिया है। खिरवार का दिल्ली से लद्दाख और दुग्गा को अरुणाचल प्रदेश तबादला किया गया है।
मामला दक्षिण दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम( Thyagraj Stadium ) है। आरोप है कि यह स्टेडियम रोज सुबह 7 बजे स्टेडियम से खिलाड़ियों और कोच को बाहर निकाल दिया जाता था। क्योंकि 7 बजे आईएएस संजीव अपनी पत्नी समेत स्टेडियम में कुत्ते के वॉक पर लेकर आता था। इस मामले की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं।
दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम( Thyagraj Stadium ) में एथलीट्स और कोच बीते कुछ समय से परेशान थे क्योंकि उन्हें यह आदेश दिया जा रहा था कि वह स्टेडियम खाली कर दें ताकि आईएएस अधिकारी के कुत्ते वहां टहल सकें। यही खबर जब गुरुवार को मीडिया में सामने आई तो हर ओर किरकिरी होने लगी। यह खबर सामने आने के बाद दिल्ली सरकार भी सख्त हो गई। दिल्ली सरकार ने आदेश जारी कर कहा कि अब दिल्ली के हर स्टेडियम रात 10 बजे तक प्रैक्टिस के लिए खुले रहेंगे। लेकिन अब गृह मंत्रालय ने सख्त कदम उठाते हुए दोनों अधिकारियों का तबादला कर दिया है।
इस मामले के सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि, यह बहुत शर्मनाक है कि खिलाड़ियों को स्टेडियम इसलिए छोड़ना पड़ रहा है क्योंकि एक आईएएस अधिकारी को अपने कुत्ते को टहलाना है। अधिकारी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। यह अथॉरिटी का दुरुपयोग है।
Misuse of Thyagraj Stadium: MHA orders punishment transfer to IAS couple out from Delhi
Read @ANI Story | https://t.co/12zSabeNlA#ThyagrajStadium #IAScouple pic.twitter.com/jDqUMW5S1H
— ANI Digital (@ani_digital) May 26, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?