प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( PM Modi ) ने राजकोट(Rajkot ) के एटकोट में नवनिर्मित माटुश्री केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। नवनिर्मित माटुश्री केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने अपना संबोधन दिया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज यहां माटुश्री KDP मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ हुआ। ये अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाएगा। जब सरकार के प्रयास में जनता का प्रयास जुड़ जाता है तो सेवा करने की हमारी शक्ति भी बढ़ जाती है, राजकोट में बना ये अस्पताल इसका बड़ा उदाहरण है।
पीएम मोदी ( PM Modi ) ने कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार राष्ट्रसेवा के 8 साल पूरे कर रही है।इस दौरान हमने ऐसा कोई गलत काम नहीं किया कि आपका सिर झुक जाए। इन वर्षों में हमने गरीब की सेवा, सुशासन और गरीब के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए हमने देश के विकास को नई गति दी है। सरदार पटेल की धरती से मुझे मिले संस्कार ही हैं कि इन 8 सालों में मैंने आज तक ऐसा कुछ नहीं होने दिया कि आपको या देश के किसी नागरिक को अपना सिर झुकाना पड़े।
पीएम मोदी ( PM Modi ) ने कहा कि आज जब गुजरात की धरती पर आया हूं तो मैं सिर झुकाकर गुजरात के सभी नागरिकों का आदर करना चाहता हूं। आपने मुझे जो संस्कार और शिक्षा दी, समाज के लिए जीने की बातें सिखाई, उसकी की बदौलत मैंने मातृभूमि की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी।
पीएम मोदी ( PM Modi ) ने कहा भाजपा सरकार ने गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता दी। सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए हमने देश के विकास को गति दी। पूज्य बापू एक ऐसा भारत चाहते थे जो हर गरीब, वंचित, पीड़ित हमारे आदिवासी भाई-बहन, हमारी माता-बहनों को सशक्त करे। जहां शिक्षा और स्वास्थ्य जीवन पद्धति का अंग बने। हमारी सरकार सुविधाओं को शत प्रतिशत नागरिकों तक पहुंचाने के लिए अभियान चला रही है। जब हर नागरिक तक सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य होता है तो भेदभाव भी खत्म होता है, भ्रष्टाचार की गुंजाइश भी नहीं होती।
Addressing a programme at Atkot. Watch. https://t.co/NiPfsl6Tq5
— Narendra Modi (@narendramodi) May 28, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?