भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ने अलग-अलग राज्यों में होने वाले आगामी राज्यसभा ( Rajya Sabha ) के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें मध्यप्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और हरियाणा के लिए 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। पार्टी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को फिर से टिकट दिया है।
भाजपा (BJP)ने राज्यसभा ( Rajya Sabha ) चुनाव के लिए यूपी से छह उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने राधा मोहनदास अग्रवाल और लक्ष्मीकांत वाजपेयी को उम्मीदवार बनाया है। अग्रवाल ने यूपी चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए गोरखपुर विधानसभा सीट छोड़ी थी। इसके अलावा, संगीता यादव, बाबू राम निषाद, सुरेंद्र नागर और दर्शना सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। जय प्रकाश निषाद का टिकट काट दिया गया है। मौजूदा सदस्यों में से केवल सुरेंद्र नागर को टिकट दिया गया है।
भाजपा (BJP)ने मध्यप्रदेश से कविता पाटीदार को उम्मीवार बनाया है। कर्नाटक से निर्मला सीतारमण और जग्गेश को उतारा है। महाराष्ट्र से पीयूष गोयल, धनंजय महादिक और अनिल सुखदेवराव बोंडे को उम्मीदवार घोषित किया है। राजस्थान से घनश्याम तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है। उत्तराखंड में डॉ कल्पना सैनी और बिहार में सतीश चंद्र दुबे व शंभू शरण पटेल को उम्मीदवार घोषित किया है। हरियाणा से कृष्ण लाल पंवार के नाम का ऐलान हुआ है। झारखंड से आदित्य साहू को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
15 राज्यों की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। कुछ पार्टियों को क्रॉस वोटिंग का डर भी सता रहा है। जिन राज्यों की राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड शामिल हैं।
BJP announces list of 16 candidates for Rajya Sabha elections
Read @ANI Story | https://t.co/TK7YR5DNeG#BJP #RajyaSabhaElection2022 #RajyaSabha pic.twitter.com/csTY6CRApg
— ANI Digital (@ani_digital) May 29, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?