उत्तर प्रदेश में 11 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव ( Rajya Sabha Election ) के लिए भाजपा के सभी आठ उम्मीदवारों ने मंगलवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य सहित पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।राज्यसभा चुनाव ( Rajya Sabha Election )में नामांकन दाखिल करने वालों में भाजपा के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, मिथिलेश कुमार, राधा मोहन दास अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नागर, बाबूराम निषाद, दर्शन सिंह और संगीता यादव शामिल हैं।प्रदेश की 11 राज्यसभा की सीटों में से आठ पर भाजपा व तीन पर सपा का जीतना लगभग तय है।
राज्यसभा( Rajya Sabha ) की एक सीट के लिए 36 विधायकों का वोट चाहिए। भाजपा के पास 273 विधायक है, ऐसे में उन्हें प्रथम और द्वितीय वरीयता क्रम के मतदान के आधार पर 8 सीट जीतने में कोई परेशानी नहीं होगी। सपा के पास 125 विधायक हैं। इस आधार पर उसे 3 सीट जीतने में कोई दिक्कत नहीं है। 31 मई नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है।
भाजपा ने गोरखपुर जिले से दो कार्यकर्ताओं को राज्यसभा का टिकट दिया है। राधामोहन दास अग्रवाल और संगीता यादव दोनों गोरखपुर के हैं। लोकसभा सदस्य रविकिशन सहित गोरखपुर में अब कुल तीन सांसद हो जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से ही विधायक हैं। ऐसे में अब यूपी से दिल्ली तक भाजपा की राजनीति में गोरखपुर का दबदबा बढ़ेगा।
Lucknow, UP | Dr Laxmikant Vajpayee, Dr Radha Mohan Aggarwal, Surendra Singh Nagar, Baburam Nishad, Darshana Singh, Sangeeta Yadav, Dr K Laxman and Mithilesh Kumar files nomination from Uttar Pradesh for the upcoming Rajya Sabha polls in the presence of CM Yogi Adityanath pic.twitter.com/cwLpstx5pV
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 31, 2022
Related News


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?