आगरा (Agra ) के प्रधान डाकघर में सहायक के पद पर कार्यरत् दामोदर प्रसाद शर्मा का शव थाना सिकंदरा क्षेत्र के कैलाश घाट स्थित पुल की रेलिंग से मंगलवार की सुबह लटका मिलने से सनसनी फैल गई। कर्मचारी के गले में अंगोछे का फंदा बंधा था। पुलिस ने पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का है। इसका कारण पता किया जा रहा है।
आगरा (Agra ) के थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि कैलाश घाट स्थित पुल पर मंगलवार सुबह फंदे से शव लटका होने की जानकारी मिली थी। इस पर पुलिस पहुंची। शव को सीढ़ी लगाकर उतारा गया। मृतक के कपड़ों में आधार कार्ड मिला। इससे पहचान न्यू आदर्श नगर, कमला नगर निवासी दामोदर प्रसाद शर्मा (54) के रूप में हुई। सूचना पर परिजन आ गए।
उन्होंने बताया कि दामोदर आगरा (Agra ) के प्रतापपुरा स्थित प्रधान डाकघर(Head Post Office) में सहायक के रूप में कार्यरत थे। वह कुछ दिन से लापता थे। उनकी तलाश में लगे थे। पुल की रेलिंग से दो अंगोछे बांधकर फांसी का फंदा बनाया गया था। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का है। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आगरा (Agra ) पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। परिजनों ने भी कोई कारण नहीं बताया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?