भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly ) के एक ट्वीट के बाद दुनिया भर में यह खबर फैल गई कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इसके तुरंत बाद सचिव जय शाह (Jay Shah ) का बयान आता है, जिसमें उन्होंने इस खबर का खंडन किया है। गांगुली ने ट्वीट कर लिखा था कि वह कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं। जानकार इसे पॉलिटिक्स में एंट्री का संकेत बता रहे हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई ) के अध्यक्ष सौरव गांगुली(Sourav Ganguly ) के क्रिकेट में 30 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने बुधवार (एक जून) को ट्वीट कर जानकारी दी है कि वो एक नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, इस बारे में गांगुली ने विस्तार से कुछ नहीं बताया है। उन्होंने इतना जरूर लिखा है कि जल्द ही वो इस बारे में पूरी दुनिया को बताएंगे। गांगुली के ट्वीट के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वो बीसीसीआई अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे सकते हैं, लेकिन बीसीसीआई सचिव जय शाह ने साफ किया है कि गांगुली ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है।
गांगुली (Sourav Ganguly )ने ट्वीट कर कहा, ”1992 में मैंने क्रिकेटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत की थी। 2022 में इसे 30 साल पूरे हो रहे हैं। इस दौरान क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया। सबसे जरूरी बात इससे मुझे आप सभी का सपोर्ट मिला। मैं हर उस व्यक्ति का धन्यवाद करना चाहता हूं, जो इस यात्रा का हिस्सा रहा, मेरा सपोर्ट किया और जहां आज मैं हूं, वहां पहुंचने में मेरी मदद की है। आज मैं कुछ ऐसा शुरू करने के बारे में सोच रहा हूं, जिसके जरिए मैं बड़ी संख्या में लोगों की मदद कर सकता हूं। मुझे लगता है कि आप मेरे जीवन के नए अध्याय में भी मेरी मदद करते रहेंगे।”
सौरव गांगुली (Sourav Ganguly )से जब उनके इस्तीफे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘मैंने एक नई ‘एजुकेशन ऐप’ लांच की है। इसका किसी स्कूल से संपर्क नहीं है। ये ऐप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्लास प्लस के बच्चों के लिए है। मैं तो खुद अचंभित हूं कि इतनी छोटी-छोटी चीजों पर ऐसा होगा। ये एक साधारण ट्वीट था ना कि मेरे इस्तीफे का ट्वीट।
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) June 1, 2022
Sourav Ganguly has not resigned as BCCI president: Jay Shah quashes rumours
Read @ANI Story | https://t.co/PmT8ircSZA#SouravGanguly #BCCI #CricketTwitter pic.twitter.com/GdcPMUGtdk
— ANI Digital (@ani_digital) June 1, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?