राजस्थान ( Rajasthan ) के बाड़मेर (Barmer ) जिले में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सभी कार से बरात में शामिल होकर जा रहे थे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा गुड़ामालानी थाने के बाटा फांटे के पास हुआ है। के जालोर ( Jalore ) सेडिया निवासी एक परिवार बाड़मेर (Barmer )जिले के कांधी की ढाणी गुड़ामालानी जा रहे थे। कार में परिवार के नौ लोग सवार थे। इसी दौरान गुड़ामालानी हाईवे पर बाटा फांटे के पास कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। जिसमें मौके पर ही छह लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरीके से पिचक गई। शवों को निकालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
दुर्घटना में पूनमाराम पुत्र ढीमाराम, प्रकाश पुत्र पेमाराम, मनीष पुत्र पूनमाराम, प्रिंस पुत्र मांगीलाल, भागीरथराम पुत्र पोकराराम समेत छह लोगों की मौत हो गई। जबकि मांगीलाल पुत्र नैनाराम और बुद्धराम पुत्र कानाराम को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे में एक गंभीर घायल का सांचौर अस्पताल में इलाज जारी है।
बारात में शामिल लोग कांधी की ढाणी जा रहे थे। 8 किलोमीटर पहले सड़क हादसा हो गया। बारात में शामिल अन्य वाहन से बाराती उतरे और गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन, हादसा इतना भीषण था कि फंसे लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। वहीं, शादी की खुशियां मातम में बदल गई। सभी मृतक एक ही परिवार के थे। दूल्हा-दुल्हन दोनों परिवारों में मातम छा गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?