राजस्थान ( Rajasthan ) के जोधपुर ( Jodhpur ) शहर में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। जोधपुर के सूरसागर में दो पक्षों के बीच जमकर पत्थर चले हैं। सूरसागर के राजाराम सर्किल के पास ये बवाल हुआ। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और कुछ लोगों को पकड़ लिया गया है। बताया जाता है कि दो युवकों पर हमला हुआ और उसके बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे के सामने आ गए।
बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत बाइक पार्किंग को लेकर हुई। देखते ही देखते मामला इस हद तक बढ़ गया कि वहां पर ईंट-पत्थर चलने लगे। बताया जाता है कि घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं हर्ष और जयेश नाम के दो युवकों के घायल होने की खबर भी आ रही है।
झड़प और पथराव के बाद जोधपुर ( Jodhpur ) प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। इससे पहले दो मई को ईद पर दोनों समुदायों में झड़प हुई थी। परशुराम जयंती और ईद एक ही दिन पड़ी थी। परशुराम जयंती पर जुलूस के दौरान जालोरी गेट पर लाउडस्पीकर को लेकर विवाद हुआ था, जो दो दिन तक चला था। इस मामले में 33 केस दर्ज हुए थे और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था।बताया जा रहा है कि दो युवकों के बीच शुरू हुई लड़ाई दो समुदाय की लड़ाई में तब्दील हो गयी.पुलिस ने रॉयल्टी नाका के पास से तीन युवकों को हिरासत में लिया है
भारी पुलिसबल तैनात, धारा 144 लागू
यह #राजस्थान को किस की नजर लग गई है ? ? pic.twitter.com/LvUgRJOwdj
— Rajesh Moga (@RajeshMogaLive) June 7, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?