बिहार (Bihar ) के पूर्णिया (Purnia) जिले के कांजिया गांव में शनिवार सुबह तीन बजे एक स्कॉर्पियो गाड़ी के तालाब में गिरने से नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सभी शवों को बरामद कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे तारााबादी से आ रहे थे और किशनगंज की ओर जा रहे थे। हालांकि दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया हौ। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
पूर्णिया (Purnia) जिले का स्थानीय प्रशासन मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रहा है। दुर्घटना शनिवार तड़के करीब 3 बजे हुई जब कार सवार पूर्णिया जिले के तारााबादी इलाके में एक तिलक समारोह में शामिल होने के बाद किशनगंज जिले के नानिया गांव जा रहे थे।बैसी अनुविभागीय दंडाधिकारी कुमारी तौशी ने कहा कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और यह पूर्णिया-किशनगंज राज्य राजमार्ग के पास कांजिया मध्य विद्यालय के पास पानी से भरी खाई में गिर गया।चालक की भी मौत हो गई है।
आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जबकि दो घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की मौत हो गई।
हादसे में जिन 9 लोगों की मौत हुई है, उनके नाम हैं- गंगा प्रसाद यादव, तांडव लाल यादव, करण लाल यादव, अमरचंद यादव, कालीचरण यादव, रामकिशन यादव, गुलाब चंद यादव और मानिक लाल शर्मा। अधिकांश लोग एक ही परिवार से हैं। गाड़ी के ड्राइवर की भी मौत हो गई है।सभी मृतक किशनगंज जिला के महीनगांव पंचायत के नूनिया गांव के निवासी है।
इस दुर्घटना को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी ट्वीट किया और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान किया। नीतीश ने कहा, “पूर्णिया (Purnia) के कांजिया गांव के पास स्कॉर्पियो वाहन के तालाब में गिरने से हुई घटना में 9 लोगों की मृत्यु दुखद है। प्रत्येक मृतक के परिवार को 4-4 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने हेतु आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देश दिया।
पूर्णिया के कांजिया गांव के पास स्कॉर्पियो वाहन के तालाब में गिरने से हुई घटना में 9 लोगों की मृत्यु दुःखद। प्रत्येक मृतक के परिवार को 4-4 लाख रू० अनुग्रह अनुदान देने हेतु आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देश दिया। ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) June 11, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?