उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के रायबरेली (RaeBareli ) जिले की डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के बिझला मऊ गांव में एक साथ मां व दो बेटियों के शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकते मिले। घटना से हड़कंप मच गया।
घर के अंदर मां बिटाना, जाह्नवी (7 वर्ष) व सौम्या (5 वर्ष) के शव लटकते मिले। घटनास्थल पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है।तीनों शव एक ही हुक से दो रस्सी के सहारे लटक रहे थे। पति पंजाब में नौकरी करता है। पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का लगता है।
रायबरेली (RaeBareli ) जिले की डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के बिझला मऊ मजरे राधा बालमपुर गांव में मंगलवार की सुबह गांव के रहने वाले हरिलाल की 32 वर्षीय पत्नी बिटाना और उसकी दो बेटी जानकी 5 वर्ष व सौम्या 3 वर्ष का कमरे के अंदर लगे पंखे की हुक में एक ही रस्सी में मां और उसकी दो मासूम बेटियों के साथ लटकते मिले तो हड़कंप मच गया। घटना के समय महिला का पति लुधियाना शहर में किसी भट्टे पर मजदूरी करता है और सास व ससुर खेत गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही सास ससुर घर पहुंचे जबकि ऊपर के कमरे में रह रहे देवरानी को घटना की भनक तक नहीं लगी ।
ग्रामीण मां और उसकी दोनों बेटियों की हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जता रहे हैं लेकिन वहीं रायबरेली (RaeBareli ) पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद जो भी कुछ होगा सामने आएगा। घटनास्थल को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि आखिर एक ही रस्सी में एक साथ महिला ने कैसे फांसी लगाई होगी यह एक स्वयं में बहुत बड़ा सवाल है। घटनास्थल को देखकर साफ लग रहा है कि महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की उसके किसी करीबी ने ही हत्या कर दी है और शवों को फांसी के फंदे पर लटका कर घटना को आत्महत्या करार देने का प्रयास किया गया हो। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही इस वारदात से पर्दा उठेगा।
आज दिनाँक 14 जून 2022 को डलमऊ थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बिझलामऊ में महिला द्वारा अपनी दो पुत्रियों के साथ आत्महत्या कर लेने के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक #Raebareli का वक्तव्य #UPPolice @Uppolice @adgzonelucknow @Igrangelucknow @lkopolice @News18UP pic.twitter.com/WFRudo6Ewu
— Raebareli Police (@raebarelipolice) June 14, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?