हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) का 12वीं का परीक्षा परिणाम 87.08 प्रतिशत रहा। लड़कियों का परीक्षा परिणाम 90.51 तो लड़कों का परीक्षा परिणाम 83.96 फीसदी रहा। बेटियों ने एक बार फिर बाजी मारी। बेटियों का परीक्षा परिणाम 90.51 तो लड़कों का परीक्षा परिणाम 83.96 फीसदी रहा है। यानी छात्राओं ने छात्रों से 06.55 प्रतिशत ज्यादा पास प्रतिशतता हासिल की।
हरियाणा शिक्षा बोर्ड (HBSE)की परीक्षा में 12वीं रोहतक ( Rohtak ) की काजल ने तीनों संकाय में पहला स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। काजल केसीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल निडाना की छात्रा हैं। काजल ने 498 अंक हासिल कर प्रदेश स्तर पर अपना परचम फहराया है। दूसरे स्थान पर जींद की मुस्कान और कुरुक्षेत्र की छात्रा साक्षी संयुक्त रूप से रहीं। इन दोनों ने 496 अंक प्राप्त किए हैं। तीसरे स्थान पर हिसार की श्रुति और पलवल की पूनम ने अपना कब्जा जमाया। दोनों छात्राओं ने 495 अंक हासिल किए।
कुरुक्षेत्र के बाबा श्रवण नाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिहोवा की कॉमर्स की छात्र साक्षी ऑल ओवर दूसरे स्थान पर रहीं। साक्षी ने कुल 496 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं सब्जेक्ट वाइज भी साक्षी दूसरे स्थान पर रही हैं। साक्षी ने इंग्लिश में 100 में से 100, हिंदी में 100 में से 98, बिजनेस में 100 में से 98, अकाउंट में 100 में से 100 और इकनॉमिक्स में 100 में से 99 अंक प्राप्त किए हैं।
यह जानकारी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह और सचिव कृष्ण कुमार ने बुधवार को शिक्षा बोर्ड में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि यह परिणाम बुधवार शाम पांच से बोर्ड की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। 12वीं परीक्षा में दो लाख 45 हजार 685 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से दो लाख 13 हजार 949 छात्र उत्तीर्ण हुए और 23 हजार 604 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है।
12वीं की परीक्षा में एक लाख 17 हजार 228 छात्राओं में से एक लाख 06 हजार 102 पास हुईं, जबकि एक लाख 28 हजार 457 छात्रों में से एक लाख सात हजार 847 छात्र उत्तीर्ण हो सके। राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 85.46 और निजी विद्यालयों की पास प्रतिशतता 89.72 रही है। वही ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 87.71 और शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 85.96 रही है।
12वीं की परीक्षा में एक लाख 17 हजार 228 छात्राओं में से एक लाख 06 हजार 102 पास हुईं, जबकि एक लाख 28 हजार 457 छात्रों में से एक लाख सात हजार 847 छात्र उत्तीर्ण हो सके। राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 85.46 और निजी विद्यालयों की पास प्रतिशतता 89.72 रही है। वही ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 87.71 और शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 85.96 रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?